{"_id":"66f0c4b30294c3c3b80889e6","slug":"there-will-be-movement-for-restoration-of-facilities-at-revati-railway-station-ballia-news-c-190-1-bal1001-123368-2024-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: रेवती रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं की बहाली के लिए होगा आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: रेवती रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं की बहाली के लिए होगा आंदोलन
विज्ञापन
रेवती। रेलवे स्टेशन रेवती की समस्याओं के समाधान के लिए स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति और व्यापार मंडल की रेवती इकाई की ओर से आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
स्टेशन बचाओ संघर्ष समिति और व्यापार मंडल की रेवती इकाई के अध्यक्ष विरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में स्टेशन को पुनः बहाल करने तथा रेलवे स्टेशन रेवती पर विभिन्न सुविधाओं को सुनिश्चित करने संबंधित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से रेल मंत्री को भेजने का निर्णय लिया गया। ज्ञापन में आगाह किया गया कि यदि मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार नहीं किया गया तो संघर्ष समिति तथा व्यापार मंडल आंदोलन को बाध्य होगी। लक्ष्मण पांडेय, ओम प्रकाश कुंवर, महावीर तिवारी, सुनील केशरी, भोला ओझा, सांतिल गुप्ता, अरुण पांडेय, पप्पू केशरी आदि उपस्थित रहे।
मालूम हो कि रेवती रेलवे स्टेशन को बीते वर्ष अप्रैल में उसके स्टेशन के दर्जा को समाप्त कर आईबीएस की श्रेणी में शामिल कर दिया गया। उसके कुछ दिनों बाद स्टेशन के एक नं प्लेटफार्म की रेल पटरियां उखाड़ ली गईं। रेल पटरियों के उखाड़ लिए जाने के बाद से अब तक जमीन के स्तर से ट्रेनों में चढ़ने उतरने के चलते कई यात्री घायल हो रहे हैं। 14 सितम्बर को वाराणसी जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस पकड़ने के क्रम में नगर व्यवसायी संतोष केशरी के दोनों पैर कट गए उनका उपचार ट्रामा सेंटर वाराणसी में चल रहा है। इसके पूर्व एक महिला की ट्रेन में चढ़ते समय पैर फिसल जाने से ट्रेन के चक्का के नीचे पैर आ जाने के चलते अपने दोनों पैर गंवा बैठी थी, जिसकी बाद में मौत हो गई।