Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There will be an on-site inspection of the income generated from college land.

Ballia News: कॉलेज की जमीन से होने वाली आय की होगी स्थलीय जांच

Mon, 02 Nov 2026 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
There will be an on-site inspection of the income generated from college land.
इंदरपुर। गड़मलपुर सहुलाई स्थित श्रीनाथ इंटर कॉलेज से जुड़े जमीन और उससे होने वाली आय के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। विद्यालय की आठ एकड़ भूमि पर धान की खेती और तीन एकड़ जमीन पर मछली पालन से प्राप्त आय में कथित अनियमितता की शिकायत पर अब स्थलीय जांच होगी।
विज्ञापन

आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज शिकायत के निस्तारण से असंतुष्ट शिकायतकर्ता के दोबारा फीडबैक देने पर संयुक्त शिक्षा निदेशक, आजमगढ़ मंडल डॉ. राजेश कुमार आर्य ने जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) बलिया को निष्पक्ष जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

संयुक्त शिक्षा निदेशक की ओर से जारी पत्र के अनुसार, शिकायतकर्ता सुजीत कुमार सिंह ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर आरोप लगाया था कि विद्यालय की आठ एकड़ भूमि पर धान की खेती और तीन एकड़ भूमि पर मछली पालन से होने वाली आय विद्यालय के कोष में जमा नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस शिकायत के संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने 17 अक्तूबर 2026 को अपनी आख्या प्रेषित की थी। हालांकि, शिकायतकर्ता ने जांच आख्या से असंतुष्टि जताते हुए 18 अक्तूबर को पुनः फीडबैक दर्ज कराया।
इसे गंभीरता से लेते हुए संयुक्त शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को निर्देश दिया है कि शिकायतकर्ता, विद्यालय प्रबंधक और प्रधानाचार्य से साक्ष्य प्राप्त कर मौके पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से जांच की जाए।
पत्र में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि जांच में वित्तीय अनियमितता की पुष्टि होती है तो इंटरमीडिएट शिक्षा अधिनियम, 1921 में प्रावधानित व्यवस्था के तहत दोषियों के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की जाए।

वहीं, संयुक्त शिक्षा निदेशक कार्यालय की ओर से 30 अक्तूबर को शिकायतकर्ता के मोबाइल नंबर पर वार्ता कर उन्हें मामले की वस्तुस्थिति से अवगत कराने की बात भी पत्र में कही गई है। इस पत्र की प्रतिलिपि आईजीआरएस के नोडल अधिकारी, उत्तर प्रदेश शासन को भी भेजी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed