फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There will be an account of the income and expenditure of the Dadri fair for five years.

Ballia News: ददरी मेले के पांच साल की आय-व्यय का होगा लेखा-जोखा,

Sat, 20 Dec 2025 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Dec 2025 01:28 AM IST
विज्ञापन
There will be an account of the income and expenditure of the Dadri fair for five years.
बलिया। ददरी मेले के आयोजन में आय-व्यय को लेकर लग रहे आरोप-प्रत्यारोप के बीच डीएम ने नगर पालिका परिषद बलिया से ददरी मेला आयोजन का पांच साल का आय-व्यय का हिसाब मांगा है।
विज्ञापन

इस बार ददरी मेला के आयोजन को लेकर नगर पालिका परिषद के चेयरमैन व प्रशासन के बीच खींचतान देखने को मिली थी। हालत यह हुआ कि चेयरमैन को अपने मेला के अधिकार को लेकर उच्च न्यायालय के शरण में जाना पड़ा। इसको लेकर जिले में चर्चाओं का बाजार गर्म रहा। हालांकि उच्च न्यायालय से चेयरमैन को राहत जरूरी मिली, तब तक मेला का अंतिम चरण मेें पहुंच चुका था। इधर, चेयरमैन भी एक सप्ताह पूर्व ईओ से ददरी मेला में आय-व्यय व टेंडर संबंधित पत्रावली प्रस्तुत करने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन

प्रशासन ने मेले का आयोजन करते हुए कहा था कि ददरी मेला के आय व व्यय की आडिट की जाएगी। साथ ही टेंडर भी खुली बोली आनलाइन हुई, जिससे ददरी मेला का आय में काफी वृद्धि हुई। प्रशासन की तरफ से मेला का आयोजन भी बेहतर तरीके से किया गया। कई नई परंपराओं को शामिल किया गया। अब जिलाधिकारी ने पांच सालों में ददरी मेला के आय-व्यय के रिकाॅर्ड ईओ से मांगा है, जिससे आडिट की प्रक्रिया पूरी की जा सके। डीएम के इस आदेश से नपा कार्यालय में खलबली मची हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ सुभाष कुमार ने बताया कि जिलाधिकारी की तरफ से ददरी मेला के 2020 से 2025 तक की फाइलें मांगी गई है। संबंधित बाबुओं को फाइल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed