फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There will be a direct connection from the district headquarters to the greenfield expressway.

Ballia News: जिला मुख्यालय से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का होगा सीधा जुड़ाव

Tue, 23 Jun 2026 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
There will be a direct connection from the district headquarters to the greenfield expressway.
निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे।संवाद
बलिया। जिलेवासियों के लिए लखनऊ, दिल्ली व वाराणसी की यात्रा जल्द ही सुगम व तेज होगी। गाजीपुर से मांझी तक 132 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इसके लिए बलिया शहर से 6 किलोमीटर की दूरी पर ग्रीनफील्ड पर चढ़ने व उतरने के लिए मार्ग बनाया जाएगा। इससे जिला मुख्यालय से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से सीधा जुड़ाव हो जाएगा और 15 किलोमीटर कम दूरी तय करनी पड़ेगी। इसके लिए एनएचआई की तरफ से हरी झंडी मिल गई है और लगभग 9 करोड़ का बजट पास कर दिया है।
विज्ञापन

इससे शहर से 6 किमी एनएच-31 पर चलने के बाद ग्रीनफील्ड पकड़ने कर लंबी दूरी की यात्रा कम समय में पूरी की जा सकती है। पहले से माल्देपुर पर कनेक्ट करने की योजना थी लेकिन कटान व बाढ़ क्षेत्र होने के कारण सागरपाली में चेनेज 57 प्लस किमी के आसपास कनेक्ट करने को एनएचआई की तरफ से हरी झंडी मिल गई है। इस चेनेज पर गाजीपुर की तरफ जाने के लिए चढ़ने व गाजीपुर की तरफ से आने पर उतरने का मार्ग बनाया जाएगा। इस मार्ग को एनएच-31 से जोड़ा जाएगा। एनएच-31 से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे को जोड़ने के लिए नए 450 मीटर नए कनेक्टिविटी मार्ग का काम शुरू हो गया है। यह मार्ग टू लेन का बनाया जाएगा। इसे तीन माह के अंदर तैयार करने का लक्ष्य भी रखा गया है। अब तक बलिया से लखनऊ जाने वाले यात्रियों को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे तक पहुंचने के लिए करीब 45 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ती थी। नई कनेक्टिविटी बनने के बाद न केवल दूरी कम होगी बल्कि यात्रा समय की भी बचत होगी। ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर गाजीपुर बाईपास के समीप जंगीपुर से शुरू होकर करीमुद्दीनपुर, चितबड़ागांव, फेफना, माल्देपुर, हल्दी, बैरिया होते हुए चांददियर तक तैयार किया जा रहा है। परियोजना का लगभग 85 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।
विज्ञापन

एक नजर में ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे--
कुल लंबाई : लगभग 132 किलोमीटर।
अनुमानित लागत : लगभग 5,500 करोड़।
गति सीमा : 100 किमी/घंटे।
कार्य की प्रगति--85 फीसदी
कार्य पूर्ण होने की संभावना - अक्तूबर तक।
कनेक्टिविटी : गाजीपुर, बिहार के छपरा से पटना, लखनऊ, वाराणसी, दिल्ली की यात्रा आसान होगी।
शहर से सटे सागरपाली के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे पर गाजीपुर की तरफ जाने व गाजीपुर से आकर उतरने के लिए नया मार्ग बनाने का काम शुरू हो गया है। इसके लिए एनएचआई की तरफ से प्रस्ताव की स्वीकृति मिलते ही कार्य को प्रारंभ कर दिया गया है। इससे बलिया की जनता को काफी लाभ मिलेगा। - पीयूष अग्रवाल, पीडी, एनएचआई आजमगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed