{"_id":"6761bc06f383fc735307ce0f","slug":"there-will-be-10-meter-widening-from-nagra-to-turtipar-a-proposal-of-rs-170-crore-ballia-news-c-190-1-bal1002-129011-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: नगरा से तुर्तीपार तक 10 मीटर होगा चौड़ीकरण, 170 करोड़ का प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: नगरा से तुर्तीपार तक 10 मीटर होगा चौड़ीकरण, 170 करोड़ का प्रस्ताव
विज्ञापन
बलिया। रसड़ा से तुर्तीपार होते हुए गोरखपुर तक जाने का मार्ग सुगम होगा। नगरा से तुर्तीपार तक सड़क चौड़ीकरण का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। इस पर जल्द ही अंतिम मुहर लगने वाली है। रसड़ा से नगरा खाकी बाबा आश्रम तक पहले ही सड़क को फोर लेन बनाने का प्रस्ताव पारित हो गया है।
नगरा से तुर्तीपार तक मामला अटका हुआ था। लोक निर्माण विभाग ने प्रस्ताव बनाकर इसे शासन को भेजा है, जिसे जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। नगरा से तुर्तीपार स्टेट हाईवे लगभग 20 किलोमीटर है। इस सड़क को 10 मीटर तक चौड़ा करने की योजना है। यह मुख्य सड़क सीधे रसड़ा से गोरखपुर को तक चली जाएगी। इसके लिए लोनिवि ने 170 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा है।
इस मार्ग की चेकिंग भी लोक निर्माण विभाग की तरफ पूरा कर ली गई है। शासन से बस स्वीकृत व बजट जारी होने का इंतजार है। रसड़ा से खाकी बाबा तक पहले ही सड़क फोरलेन पास हो चुका है। अब नगरा से तुर्तीपार तक चौड़ीकरण की योजना को मूर्त रूप दिया जा रहा है।
विज्ञापन
इस सड़क के चौड़ीकरण से रसड़ा व नगरा होते हुए गोरखपुर तक की यात्रा काफी सुगम हो जाएगी। इस बीच पड़ने वाले बाजारों में सड़क को फोरलेन की तरह बनाने की तैयारी है, जिससे यातायात में किसी तरह की रुकावट न हो। गाजीपुर से भी वाहन सीधे गोरखपुर तक शहर के बाहर-बाहर ही पहुंच जाएंगे।
नगरा से तुर्तीपार सड़क का चौड़ीकरण करने की योजना है। शासन से जल्द ही बजट जारी होने की उम्मीद है। सड़क के बन जाने से गाजीपुर-रसड़ा होते हुए गोरखपुर तक की यात्रा सुगम हो जाएगी। - कमला कांत, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड