फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   people took patient to hospital on cot due to lack of roads in Ballia

UP: खाट पर मरीज को इलाज के लिए ले गए लोग, रास्ता न होने से बढ़ी परेशानी; अधिकारी ने बताई ये बड़ी वजह

Tue, 26 Aug 2025 10:11 AM IST
वाराणसी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: वाराणसी ब्यूरो Updated Tue, 26 Aug 2025 10:11 AM IST
सार

Ballia News: उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में 15 लोगों के घर वाली दलित बस्ती में वाहनों के जाने के लिए रास्ता नहीं है। ऐसे में गर्भवती या किसी बीमार मरीज को खाट पर लेकर मुख्य मार्ग तक जाना पड़ता है। 

विज्ञापन
people took patient to hospital on cot due to lack of roads in Ballia
नगरा विकास खंड के देवढीया गांव में रास्ता न होने के चलते खाट पर मरीज को लेकर जाते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के नगरा ब्लॉक की ग्राम पंचायत देवढ़ीया की दलित बस्ती में आज भी रास्ता नहीं है। बुजुर्ग व गर्भवती की तबीयत खराब होने पर लोग खाट पर अस्पताल लेकर जाते हैं। सोमवार को बस्ती के रामकृपाल की बहन आरती देवी की तबीयत खराब हो गई। परिवार व आसपास के लोग आरती को खाट पर लेकर चिकित्सक के यहां गए।
विज्ञापन


15 लोगों के घर वाली बस्ती की सड़क से दूरी करीब 100 मीटर है। सड़क का निर्माण न होने से बस्ती में किसी वाहन का आवागमन नहीं हो पाता है। आरती देवी की सोमवार को अचानक तबीयत खराब होने पर खाट पर सुलाकर चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया। 
विज्ञापन


स्थानीय टोला निवासी सुनील कुमार ने बताया कि रास्ते का निर्माण न होने के कारण बारिश के समय में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। किसी की तबीयत खराब होने पर मरीज को ले जाने के लिए खाट का सहारा लेना पड़ता है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP News: प्रिंसिपल मधुरिमा के स्कूल में कॉन्वेंट की तरह होती है पढ़ाई, बच्चों का नामांकन 92 से पहुंचा 352    

विकास खंड अधिकारी शिवांकित वर्मा ने बताया कि गांव में खेत का विवाद होने के कारण रास्ता नहीं बन पाया। कई बार प्रस्ताव तैयार स्थानीय लोगों से रास्ता बनाने का सहयोग मांगा गया लेकिन कुछ किसान उसका विरोध कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed