फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was a large number of youth to enhance their name.

Ballia News: नाम बढ़ाने के लिए युवाओं की संख्या ज्यादा रही

Mon, 19 Jan 2026 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
There was a large number of youth to enhance their name.
जनता इंटर कालेज नगरा में विशेष कैंप में कार्य करते बीएलओ।संवाद
इंदरपुर/बैरिया। क्षेत्र में चल रहे विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत रविवार को विशेष कैंप में अधिकारी फाॅर्म 6 लेकर बूथों पर दौड़ते रहे। शुरुआती दौर में फार्म 6 न होने से बीएलओ और मतदाताओं को परेशानी हुई।
विज्ञापन

सूचना पर उपजिलाधिकारी बेल्थरारोड अभिनेंद्र सिंह व एडीश्नल निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आरपी सिंह ने फाॅर्म 6 बूथों तक पहुंचाया। विशेष कैंप में नाम बढ़ाने के लिए युवा मतदाताओं की संख्या अधिक रही। फार्म 6 के साथ 13 पहचान पत्रों में से किसी एक को जमा कराया गया। जनता इंटर काॅलेज नगरा के बूथ संख्या 405 से लेकर 410 तक 200 की संख्या में फाॅर्म 6 जमा हुए। बीएलओ ने तत्काल मोबाइल से आनलाइन रजिस्ट्रेशन किया।
विज्ञापन

इसके साथ ही नाम संशोधन के लिए फार्म 8 भी जमा कराए गए। बीएलओ ने नाम जोड़ने, संशोधन करने, नाम हटाने से संबंधित दावे व आपत्तियां प्राप्त किए। बूथ संख्या 405 से बूथ संख्या 424 तक के एडीशनल निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आरपी सिंह ने बताया कि बूथों पर सभी बीएलओ मौजूद रहे। बैरिया में रविवार को क्षेत्र के सभी बूथों पर बीएलओ और सुपरवाइजरों ने आलेख्य निर्वाचक नामावली को पढ़कर सुनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी बैरिया एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी बैरिया आलोक प्रताप सिंह ने लगभग 60 मतदान केंद्रों पर आलेख प्रकाशन वाचन का निरीक्षण किया।
उन्होंने बताया कि आलेख में मतदाता सूची में मृतक का नाम स्थानांतरित या अनुपस्थित दोहरी प्रविष्टि को समाप्त करना तथा मतगणना प्रपत्र पर हस्ताक्षर कर बीएलओ को न देने के कारण आलेख्य मतदाता सूची में से जिनके नाम काटे गए हैं। उनका भी पढ़ कर सुनाया गया। उप जिलाधिकारी ने एसआईआर कार्य में लगे सभी बीएलओ व सुपरवाइजरो का पीठ थपथपाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed