फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was a jam for 4 hours from Phephna Tirahe to Chitbaragaon turn.

Ballia News: फेफना तिराहे से चितबड़ागांव मोड़ तक 4 घंटे लगा रहा जाम

Tue, 28 Jan 2025 01:37 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
There was a jam for 4 hours from Phephna Tirahe to Chitbaragaon turn.
नरही। फेफना तिराहा से लेकर चितबड़ागांव मोड़ तक आए दिन जाम लग रहा है। 26 जनवरी को फेफना तिराहा से लेकर चितबड़ागांव मोड़ के आगे तक दोपहर में चार घंटे तक जाम लगा रहा। सोमवार को भी सुबह और दोपहर में टोंस नदी पुल से लेकर चितबड़ागांव मोड़ से फेफना तिराहे तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

भरौली गोलंबर पर भी गाजीपुर-बलिया मार्ग की भी यही हालत रहती है। रात में जाम लगना शुरू होता है और सुबह तक जाम लगा रहता है। गाजीपुर जिले व बलिया के सैकड़ों यात्रियों को बक्सर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जाना पड़ता है। ऐसे में यात्रियों की ट्रेनें छूट जा रही है। जाम के प्रति पुलिस गंभीर नहीं हो रही है। यही हाल रहा तो मौनी अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने वाले श्रद्धालुओं को कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। फेफना तिराहा और चितबड़ागांव मोड़ के बीच में टोंस नदी पर बना पुल 50 साल पुराना है। जाम के कारण लोडेड ट्रकें घंटों पुल पर खड़े रहते हैं। ऐसे में किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता। पुल पर गड्ढे बनें हुए हैं। लोड ट्रकों के आवागमन पर पुल पर कंपन होने से लोगों में डर बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed