फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was a fight over taking photos, the baraatis started returning, people stopped them

Ballia News: फोटो खींचने को लेकर मारपीट, लौटने लगे बराती, लोगों ने रोका

Sun, 18 May 2025 10:29 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 10:29 PM IST
विज्ञापन
There was a fight over taking photos, the baraatis started returning, people stopped them
घोघा। बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड 12 में शनिवार की रात आई बरात में फोटो खींचने को लेकर हुई नोकझोंक तथा मारपीट हो गई। इसके बाद बिना शादी बरात लौटने लगी। नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बबलू के प्रयास से बरातियों को रोका गया। शादी संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

बांसडीह नगर पंचायत के वार्ड 12 निवासी युवती की शादी बेरुआरबारी क्षेत्र के बसवरिया गांव के युवक से तय थी। 17 मई को बरात बांसडीह कस्बे में पहुंची। जयमाल के समय जब बराती फोटो खींचने लगे तो घरातियों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई।
विज्ञापन

बराती बिना शादी किए ही वापस जाने लगे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना डायल 112 पर पुलिस सहित नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह बबलू को दी। चेयरमैन विवाह स्थल पर पहुंचे। बरातिया को समझाने के बाद रस्म के लिए तैयार कर विवाह को संपन्न कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed