फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There was a crowd of cold fever patients

Ballia News: सर्दी बुखार के मरीजों की रही भीड़

Sun, 07 May 2023 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 May 2023 11:47 PM IST
विज्ञापन
There was a crowd of cold fever patients
जनपद के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बेहतर चिकित्सकीय सुविधा को लेकर रविवार को पीएचसी व स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला लगा। इसमें सर्दी बुखार के मरीज अधिक आए। डॉक्टरों ने उन्हें दवाएं दीं और रोगों से बचाव के उपाय भी बताए। जिले के 81 स्वास्थ्य केन्द्रों पर 2342 मरीजों का हुआ इलाज व 20 गम्भीर मरीजों को किया रेफर। सीएमओ डा. जयन्त कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर में 977 पुरूष, 891 महिला व 475बच्चों का इलाज हुआ। बेल्थरारोड क्षेत्र के न्यू पीएचसी पर आरोग्य मेला में यूनानी, एलोपैथ, होम्योपैथ चिकित्सा पद्धति से कुल 222 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। इसमें जोड़ों में दर्द, बुखार, उल्टी, दस्त, खांसी व सांस की परेशानी वाले मरीज ज्यादा रहे। प्रभारी अधीक्षक डॉ आरके सिंह ने बताया कि पीएचसी ककरासो में डॉ आरके पांडेय की देखरेख में 41 मरीजों का इलाज किया गया। वहीं, सोनाडीह में डॉ रामअशीष की देखरेख में 92, पशुहारी में डॉ संजय जायसवाल की देखरेख में 30, फरसाटार में डॉ विक्रम सोनकर ने 21 तथा न्यू पीएचसी किडिहड़ापुर में डॉ कुशाग्र सिंह की देखरेख में 38 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दी गई। सागरपाली : वैना प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर प्रभारी डा. धर्मेन्द्र कुमार के नेतृत्व में 60 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण हुआ। जिसमें एक मरीज को एक्स-रे की लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया। सबसे ज्यादा सर्दी जुकाम व बुखार के मरीज रहे। बेरुआरबारी : पीएचसी पर लगे जन आरोग्य मेला में दर्जनों गांवों से सैकड़ो महिला पुरूष मरीजों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा मरीज सर्दी, जुकाम व बुखार के मरीज रहे। एलोपैथ, होमियोपैथ और आयुर्वेद विधि द्वारा उपचार कर दवा व औषधि का वितरण करने के साथ उचित परामर्श दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed