{"_id":"69b453bd26ac022a270d185e","slug":"there-is-no-shortage-of-gas-cylinders-strict-action-will-be-taken-against-those-spreading-rumours-dm-ballia-news-c-190-1-bal1001-159498-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस सिलिंडर की नहीं है कमी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस सिलिंडर की नहीं है कमी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीएम
विज्ञापन
बलिया । जनपद में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक की।
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ईंधन की किल्लत जैसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। डीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी कि पेट्रोल और डीजल केवल वाहनों की टंकियों में ही भरा जाए; किसी भी स्थिति में ड्रम या कंटेनर में ईंधन की बिक्री न की जाए। गैस एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि घरेलू सिलिंडरों के व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी पर पूरी तरह रोक लगाई जाए।
गैस सिलिंडर की डिलीवरी अब अनिवार्य रूप से ओटीपी (ओटीपी) के माध्यम से की जाएगी ताकि पारदर्शिता बनी रहे।
बैठक में बताया गया कि जनपद में कुल 54 गैस एजेंसियां कार्यरत हैं और सभी के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। जिलाधिकारी ने होम डिलीवरी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने और जरूरतमंद उपभोक्ताओं को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। बेसिक शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया कि मिड-डे-मील के लिए गैस की उपलब्धता में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जनपद में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने सोशल मीडिया पर ईंधन की किल्लत जैसी अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई करने के कड़े निर्देश दिए। डीएम ने पेट्रोल पंप संचालकों को सख्त हिदायत दी कि पेट्रोल और डीजल केवल वाहनों की टंकियों में ही भरा जाए