फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There is no electricity connection in six council schools

Ballia News: छह परिषदीय स्कूलों में नहीं है बिजली कनेक्शन

Wed, 01 May 2024 01:11 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 May 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
There is no electricity connection in six council schools
मनियर शिक्षा क्षेत्र मनियर में छह विद्यालय विना बिजली कनेक्शन के संचालित हो रहे हैं। ऐसे में उमस भरी गर्मी और तपिश के बीच बच्चे शिक्षा ग्रहण करने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

सबसे अहम बात यह है कि लोकसभा चुनाव में इन विद्यालयों पर सातवें चरण में मतदान के लिए बूथ बनाए जाने हैं। ऐसे में मतदान कर्मियों और मतदाताओं को लू के थपेड़ों के साथ मतदान केंद्र बनने वाले इन स्कूलों में उमस भरी गर्मी का भी सामना करना पड़ेगा। सब कुछ के बावजूद जिम्मेदार बेपरवाह है।
विज्ञापन

क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय, गौरीशाहपुर, प्राथमिक विद्यालय, एलासगढ़, कंपोजिट विद्यालय, बहेलिया, प्राथमिक विद्यालय बनकट, प्राथमिक विद्यालय, चौहान बस्ती खुटहा बडा़गांव और प्राथमिक विद्यालय ताहीरपुर में बिजली कनेक्शन नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय, गौरीशाहपुर के प्रधानाध्यापक अश्वनी कुमार के अनुसार कनेक्शन क्यों नहीं है पता नहीं? वहीं, प्राथमिक विद्यालय एलासगढ़ के प्रधानाध्यापक रमेश यादव ने बताया कि पहले कनेक्शन था, लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारियों ने तीन वर्ष पूर्व कनेक्शन काट दिया था।
कंपोजिट विद्यालय बहेलिया के प्रधानाध्यापक ब्रजेश कुमार व प्राथमिक विद्यालय ताहीरपुर सुल्तानपुर के प्रधानाध्यापक संजय यादव ने बताया कि पिछले साल ऑनलाईन आवेदन किया गया था, लेकिन विभाग द्वारा अब तक बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया।
प्राथमिक विद्यालय बनकट के प्रधानाध्यापक सतीश सिंह ने बताया कि ऑनलाईन आवेदन के बाद जेई से संपर्क किया गया, लेकिन कनेक्शन नहीं मिला। प्राथमिक विद्यालय चौहानबस्ती खुटहां बड़ागांव के प्रधानाध्यापक अमित कुमार ने बताया कि ऑनलाइन आवेदन किया गया है, लेकिन बिजली निगम के कर्मचारियों द्वारा कोई सकारात्मक जवाब नहीं मिला।

शिक्षा क्षेत्र मनियर के खंड शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह ने बताया कि 119 परिषदीय विद्यालय में से छह विद्यालय बिना बिजली कनेक्शन के है, इन स्कूलों में शीघ्र बिजली कनेक्शन के लिए प्रयास किया जा रहा है। उधर, इस संबंध में पूछे जाने पर विद्युत उपकेंद्र, मनियर के जेई कैलाश राम से पुछे जाने पर बताया कि कनेक्शन जोड़ने के लिए तैयारी चल रही। शीघ्र ही विद्यालयों को कनेक्शन दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed