फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   There is a high demand for stylish Santa Claus dresses.

Ballia News: सेंटा क्लाज की स्टाइलिश ड्रेस की ज्यादा मांग

Tue, 23 Dec 2025 11:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
There is a high demand for stylish Santa Claus dresses.
नगर के चौक-कासिम बाजार ​रोड ​​स्थित दुकान पर क्रिसमस पर्व को लेकर कपड़ों की खरीदारी करते लोग।सं
बलिया। क्रिसमस के लिए बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। दुकानों के बाहर सेंटा क्लाज के स्टाइलिश ड्रेस, क्रिसमस ट्री, झालरें और रंग-बिरंगी लाइटों की मांग ज्यादा है। क्रिसमस का त्योहार 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। इसे देखते हुए लोग खरीदारी में जुट गए हैं।
विज्ञापन

बाजार में 50 से 1000 रुपये तक के क्रिसमस से जुड़े सामान बिक रहे हैं। शहर के स्टेशन रोड, चौक, सिनेमा रोड, कासिम बाजार आदि इलाके क्रिसमस पर्व को लेकर गुजलार हो गया है। दुकानों पर खरीदारी के लिए छात्र-छात्राएं पहुंचने लगे हैं। बाजार में क्रिसमस ड्रेस की धूम है। बच्चों के लिए सेंटा और एल्फ की पोशाक तो युवाओं के लिए स्टाइलिश रेड-व्हाइट ड्रेस और जैकेट बाजार में उतर गए हैं। कासिम बाजार के दुकानदार हिमांशु वर्मा के अनुसार इस बार क्रिसमस से जुड़े सामान की मांग पिछले वर्षों के मुकाबले ज्यादा है। क्रिसमस ट्री, सजावटी गेंदा, घंटियां और घर सजाने का सामान के अलावा केक और बेकरी की दुकानों में भी चहल-पहल बनी है। लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ त्योहार मनाने की तैयारी में जुटे हैं। दुकानदार मंटू ने बताया कि क्रिसमस पर्व को लेकर दुकान पर 50 से 1000 रुपये के विभिन्न सामान उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed