फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Then TET exam will be conducted at 42 centers

फिर 42 केंद्रों पर कराई जाएगी टीईटी की परीक्षा

Tue, 11 Jan 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jan 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
Then TET exam will be conducted at 42 centers
बलिया। टीईटी परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। इससे पहले 28 नवंबर को जिले में होने वाले शिक्षक पात्रता परीक्षा को पेपर लीक होने के कारण निरस्त कर दिया गया था। पिछली बार भी जनपद में 42 केंद्रों बनाए गए थे। प्राइमरी संवर्ग में 25584 और जूनियर संवर्ग में 16075 अभ्यर्थियों को भाग लेना था। इस बार संभावित तिथि 23 जनवरी दी गई है, लेकिन इसके भी टलने की अटकले हैं।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. ब्रिजेश मिश्रा ने बताया कि इस बार भी जिले में 42 केंद्रों पर टीईटी की परीक्षा कराई जाएगी, जिसमें करीब प्राइमरी संवर्ग में 25584 और जूनियर संवर्ग में 16075 अथ्यार्थी भाग लेंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले को जोन तथा 21 सेक्टर में बांटा जाएगा। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक स्टेटजिक मजिस्ट्रेट व एक पर्यवक्षेक भी तैनात किया जाएगा। इतना ही नहीं परीक्षा के दौरान केंद्र के आसपास के साइबर कैफ, फोटो स्टेट आदि की दुकानों को खोलने पर पाबंदी रहेगी तथा परीक्षा के दौरान मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स गैजेट पर बैन रहेगा। परीक्षा के दौरान केंद्रों पर पुलिस बल तैनात रहेगा। सीसीटीवी कैमरों से परीक्षार्थियों पर नजर रखी जाएगी।कोविड को देखते हुए केंद्रों की संख्या बढञने की उम्मीद जताई जा रही थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

पहली पाली 10 और दूसरी पाली 2.30 बजे
यूपी टीईटी की परीक्षा की पहली पाली 23 जनवरी रविवार को सुबह 10.30 बजे से आरंभ होकर दिन के 12 बजे तक हो सकती है। इसमें करीब 25134 अभ्यार्थी भाग लेगें। जबकि दूसरी पाली दिन के 2.30 बजे से आरंभ होकर शाम पांच बजे तक हो सकती है, जिसमें 15646 अभ्यार्थी भाग लेगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनाए गए केंद्र
जीईसी बलिया, जीजीआईसी बलिया, शहीद मंगल पांडेय राजकीय महाविद्यालय नगवा, द होरिजन गड़वार, दिल्ली पब्लिक स्कूल मिड्ढा, सनबीम स्कूल अगरसंडा, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल माल्देपुर, आरके मिशन स्कूल सागरपाली, देवस्थली विद्यापीठ संवरा, ज्ञानकुंड एकेडमी वंशीबाजार, राधाकृष्ण एकेडमी संवरूबांध, ज्ञान पीठिका जीराबस्ती, सूर्यबदन विद्यापीठ बसंतपुर, सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा, कैस्टरब्रिज स्कूल बसंतपुर, सेक्रेट हर्ट स्कूल सहरसपाली, होली क्रॉस स्कूल अमृतपाली, एमएम टाउन इंटर कालेज बलिया, कुंवर सिंह इंटर कालेज बलिया, गुलाब देवी बालिका इंटर कालेज बलिया, गुलाब देवी महिला महाविद्यालय बलिया, आदर्श इंटर कालेज नरहीं, सेवा संघ इंटर कालेज सोहांव, गांधी इंटर कालेज चिलकहर, अमर शहीद भगत सिंह इंटर कालेज रसड़ा, मथुरा डिग्री कालेज रसड़ा, वंशी बाजार इंटर कालेज, गांधी इंटर कालेज सिंकदरपुर, सतीश चंद्र डिग्री कालेज बलिया, शहीद मंगल पांडेय इंटर कालेज नगवां, राम सिंहासन सिंह किसान टिंर कालेज दुबहर, सुखपुरा इंटर कालेज, टाउन् पालीटेक्निक तिखमपुर, द्यूली इंटर कालेज, रामदहिन सिंह इंटर कालेज आमघाट, बांसडीह इंटर कालेज, चैनराम बाबा इंटर कालेज सहतवार, पीडी इंटर कालेज गायघाट, जमुना राम पीडी कालेज चितबड़ागांव, गौरीशंकर राय कन्या महाविद्यालय करनई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed