फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Theft revealed in electronic shop, three arrested

बलिया: इलेक्ट्रानिक की दुकान में चोरी का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Tue, 14 Feb 2023 09:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Feb 2023 09:38 PM IST
विज्ञापन
Theft revealed in electronic shop, three arrested
बलिया/रेवती। स्थानीय पुलिस ने गायघाट विसुनपुरा में इलेक्ट्रानिक की दुकान में रविवार की रात हुई चोरी का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से चोरी के सामान के साथ ही तमंचा और कारतूस भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन

गायघाट निवासी छोटेेलाल चौरसिया कि विसुनपुरा में रेवती-सहतवार मार्ग के किनारे इलेक्ट्रानिक की दुकान है। रविवार की रात चोरों ने दुकान के पीछे से करकट हटाकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस मामले में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना पर चोरी के सामान के साथ राजकुमार चौहान उर्फ टिंकू पुत्र वशिष्ठ चौहान निवासी गायघाट, सनी साहनी पुत्र कामेच्छा साहनी निवासी बहादुरपुर दतहां और अजय साह पुत्र राजकुमार साह निवासी भिसिया को छेड़ी पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। राजकुमार चौहान के पास से एक बोरे में एक पीस मिक्सर, एक पीस होम थियेटर, एक पीस साउंड बाक्स तथा तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्त सनी साहनी के पास से एक बोरे में एक इलेक्ट्रानिक केतली, एक टीवी, दो पंखा व एक चाकू भी बरामद किया गया। अजय साह के पास से एक अदद सब्बल और एक बोरे में एलईडी टीबी और चाकू बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed