फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Theft by breaking the lock of retired army personnel's house

Ballia News: सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी के घर ताला तोड़कर चोरी

Tue, 16 Sep 2025 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Sep 2025 10:56 PM IST
विज्ञापन
Theft by breaking the lock of retired army personnel's house
बलिया। सदर कोतवाली अंतर्गत माफी पिपरा नई बस्ती में सोमवार की रात चोरों ने सेवानिवृत्त सूबेदार के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी की। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकाॅर्ड हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच पड़ताल की।
विज्ञापन

ओमप्रकाश सिंह आर्मी में सूबेदार मेजर के पद पर थे। सेवानिवृत्त होकर माफी पिपरा नई बस्ती में घर बनाकर परिवार के साथ रहते हैं। दो दिन से मकान में ताला लगाकर बेटे का एडमिशन कराने बाहर गए थे। उनके रिश्तेदार उमेश सिंह ने बताया कि नकाबपोश चोरों ने मेन गेट का ताला तोड़ दरवाजे पर लगे सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर आभूषण व कीमती समान की चोरी की। उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजे मेन गेट का ताला टूटा देखकर चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन

कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी ने बताया कि सुबह डायल-112 को चोरी की सूचना मिली थी। मौके पर पुलिसकर्मी गए थे। जांच-पड़ताल कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया। फाॅरेंसिंक टीम ने घटना स्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed