फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The youth demonstrated to demand for Dadri fair

ददरी मेला लगाने की मांग को लेकर युवाओं ने किया प्रदर्शन

Fri, 06 Nov 2020 06:26 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2020 06:26 PM IST
विज्ञापन
The youth demonstrated to demand for Dadri fair
ददरी मेला लगाने के मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने जाते युवा। - फोटो : BALLIA
बलिया। जनपद के छात्रनेताओं और युवाओं ने शुक्रवार को ददरी मेला न लगाए जाने के विरोध में मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। इस दौरान युवाओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में जमकर प्रदर्शन किया साथ ही धरना दिया।
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए युवा सभासद विकास पांडेय लाला ने कहा कि यह मेला बलिया के इतिहास से जुड़ा हुआ है। यह जनपद अपने इतिहास के साथ छेड़छाड़ को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। कांग्रेस नेता फूलबदन तिवारी ने कहा कि ददरी मेला को लगाने से रोकना जनपदवासियों के धरोहर पर संकट की निशानी है। छात्रनेता अचिंत्य त्रिपाठी ने चेताया कि यदि जिला प्रशासन अपने निर्णय को शीघ्र नहीं बदलता तो हम लोग विवश होकर सोमवार से उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। रूपेश चौबे ने कहा कि पहले महाबीरी झंडे को रोकना अब ददरी मेला को रोक जिला प्रशासन अपने हठधर्मिता पर उतारू है। इस मौके पर जैनेंद्र पांडेय मिंटू, आदर्श मिश्र, चंदन ओझा, अमित दूूबे, कन्हैया अग्रवाल, सत्यम, अंकित सिंह, आनंद प्रकाश पांडेय, अभिजीत तिवारी, अंजनी चौबे, अमित चौबे, रोहित तिवारी, अविनाश पांडेय, हैपी मिश्र, मंजीत सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed