फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The young man who came to Nanihal was beaten up with sticks

ननिहाल में आए युवक को लाठी-डंडे से पीटा

Sun, 08 Aug 2021 11:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
The young man who came to Nanihal was beaten up with sticks
बेल्थरारोड/चौकियामोड़। उभांव थाना क्षेत्र के चौकिया-पिपरौली मार्ग पर रविवार की अपराह्न चुनावी रंजिश को लेकर बदमाशों ने एक युवक को लाठी-डंडे से मारपीट कर घायल कर दिया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक गोली चलाने का आरोप लगा रहा है। मऊ जिले के मिश्रौली रामलिथी ग्राम निवासी पृथ्वी यादव (19) कुछ दिनों पूर्व अपने ननिहाल उभांव थाना क्षेत्र के जीउतपुरा निवासी श्रीराम यादव के यहां आया था। रविवार को वह अपने दोस्त के साथ चौकिया के पास बैठकर बात कर रहा था। इसी दौरान गांव के रहने वाले आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडे से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। उसका साथी बच निकला। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। चौकी प्रभारी अतुल कुमार मिश्र ने घायल युवक को सीएचसी सीयर पहुंचाया। उसके सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल पृथ्वी ने आरोप लगाया है कि गांव के प्रधानी चुनाव को लेकर उसके ऊपर जानलेवा हमला किया गया है। लाठी-डंडे से हमले के साथ गोली भी चलाई गई है। गोली मेरे पैर के बगल से निकल गई। इस बाबत पुलिस अधीक्षक डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि घायल युवक के विरुद्ध मऊ के घोसी थाने की ओर से एनबीडब्ल्यू जारी किया गया है। उसी मामले में विपक्षियों पर मारपीट का आरोप लगा रहा है। गोली लगने की बात मेडिकल में पता चलेगी। उधर, मऊ जिले के घोसी क्षेत्र के सीओ नरेश कुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ संबंधित धारा समेत एनबीडब्ल्यू जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed