{"_id":"66e4b6403eef38994f0b87f4","slug":"the-young-man-killed-his-sister-in-law-by-hitting-her-head-with-a-brick-ballia-news-c-190-1-ana1001-122803-2024-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: युवक ने ईंट से सिर कूंचकर भाभी की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: युवक ने ईंट से सिर कूंचकर भाभी की हत्या की
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली के भृगु आश्रम इलाके में शुक्रवार की सुबह गमले से फूल तोड़ने को लेकर हुए विवाद में देवर ने ईंट से सिर कूंचकर भाभी की हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। घटना के बाद आरोपी देवर अपनी पत्नी के साथ मौके से भाग गया है। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने दो लोगों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
शहर के भृगु आश्रम के पीछे दालपट्टी निवासी राजू गुप्ता की पत्नी संध्या गुप्ता (45) सुबह घर का काम कर रही थी। घर में देवर विजय कुमार उर्फ काजू गुप्ता (38) सहित कुल तीन भाई परिवार के साथ रहते थे। घर की छत पर गमले में फूल का पौधा लगाया गया था। अक्सर फूल व गमले को देवर काजू तोड़ देता था। शुक्रवार की सुबह गमले के फूल का पौधा टूटा देख संध्या ने देवर पर फूल तोड़ने का आरोप लगाया। इसको लेकर विवाद हो गया। इस दौरान अचानक देवर काजू ने सिमेंट के ईंट से भाभी के सिर पर कई प्रहार कर दिए।
गंभीर रूप से घायल संध्या अचेत होकर गिर पड़ीं। परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद आरोपी देवर काजू अपनी पत्नी को लेकर फरार हो गया। राजू ने पत्नी की हत्या का आरोप भाई विजय उर्फ काजू गुप्ता व बड़े भाई कृष्णा गुप्ता पर लगाया है। पुलिस ने दोनों पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना को लेकर एसपी विक्रांत वीर ने कहा कि घरेलू विवाद में महिला की मौत हो गई है। पति की तहरीर में दो आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
तीनों भाइयों के परिवार में अक्सर होता था विवाद : राजू गुप्ता तीन भाइयों के साथ छत पर बने कमरों में रहता था, तीनों की माली हालत खराब होने के कारण जगह की कमी के कारण अक्सर विवाद होता था। पूर्व में राजू घर के ग्राउंड तल पर पत्तल बनाने का काम करता था, लेकिन विवाद के कारण बंद हो गया। मोहल्लेवासियों ने बताया की छोटी-छोटी बातों को लेकर अक्सर तीनों भाइयों के परिवार में विवाद होता था। घटना के समय राजू कही काम करने गया था। घर पर देवर, जेठ व ससुर थे। ससुर कान के बहरे होेने के कारण घटना को लेकर अंजान थे। जेठानी के दो बच्चे मारपीट की घटना को देख स्तब्ध थे। उन्होंने पौधा दिखाते हुए बताया की इसी को लेकर विवाद हुआ है। मृतका के ससुर ने बताया की बंदर भी पौधों को क्षतिग्रस्त करते हैं।