{"_id":"62b0b43d24fba35a346d3a66","slug":"the-young-man-died-during-treatment-the-family-left-the-dead-body-ballia-news-vns659914845","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजन शव छोड़ चले गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की उपचार के दौरान हुई मौत, परिजन शव छोड़ चले गए
विज्ञापन
युवक की उपचार के दौरान हुुई मौत, परिजन शव छोड़ गए
बलिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान एक युवक की रविवार की रात मौत हो गई। उसके बाद परिजन अस्पताल के बेड पर शव को छोड़कर गायब हो गए।
कोतवाली थाना क्षेत्र के चंद्रशेखर नगर निवासी सूरज (30) को बृहस्पतिवार को रात साढे आठ बजे पेट दर्द की शिकायत होने पर उपचार के लिए परिजनों द्वारा जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। सोमवार की रात करीब आठ बजे उक्त बीमार युवक की मौत हो गई। यह देख परिजन उसके शव को मेडिकल वार्ड में ही छोड़कर गायब हो गए। अस्पताल प्रशासन ने मेमो के माध्यम से घटना की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।