फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The young man came in relation, drowned while taking a bath in the canal, died

रिश्तेदारी में आया युवक, नहर में स्नान करते वक्त डूबा, मौत

Fri, 03 Jun 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
The young man came in relation, drowned while taking a bath in the canal, died
रिश्तेदारी में आया युवक, नहर में स्नान करते वक्त डूबा, मौत
विज्ञापन

नगरा। थाना क्षेत्र के नरहीं गांव में रिश्तेदारी में आए युवक की बृहस्पतिवार की दोपहर नहर में नहाते समय डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बताया जा रहा है कि आगडारी बलिया कोतवाली निवासी हरेराम पुत्र ललिता राम 35 नरहीं में अपने साढू नंदलाल राम की लड़की की शादी में आये हुए थे। बुधवार की रात ही शादी थी। घटना के समय वह शादी में प्रयुक्त बर्तनों को धोने के लिए समीप के नहर के किनारे गये हुए थे। बर्तनों को साफ करने के बाद वह स्नान करने के लिए पानी में कूदे। इसके बाद वह दिखाई नहीं दिये। कुछ समय बाद लोग उन्हे ढूंढने लगे। कुछ ही दूरी पर पर नहर के किनारे तैरता हुआ उनका शव मिला। परिजन उन्हे तुरंत पीएचसी नगरा ले गए। जहां के चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed