{"_id":"697275ae4e9f87f6c4018526","slug":"the-xen-was-warned-for-not-providing-electricity-connections-despite-payment-ballia-news-c-190-1-ana1001-156373-2026-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भुगतान के बावजूद बिजली कनेक्शन नहीं देने पर एक्सईएन को चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भुगतान के बावजूद बिजली कनेक्शन नहीं देने पर एक्सईएन को चेतावनी
विज्ञापन
बलिया। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को जल निगम (ग्रामीण) से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। जल निगम (ग्रामीण) की ओर से संचालित ‘हर घर नल योजना’ के अंतर्गत किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। रसड़ा क्षेत्र में पाइप लाइन डालने में पीडब्ल्यूडी की सड़क बाधा बनने पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिया कि जल निगम के साथ समन्वय कर बैठक कर कार्य प्रारंभ कराएं।
विद्युत कनेक्शन को लेकर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। बताया गया कि जल निगम की ओर से वर्ष 2024 में भुगतान के बावजूद अब तक कनेक्शन नहीं दिया गया है। इस पर डीएम ने एक्सईएन विद्युत को तत्काल कनेक्शन उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वहीं, चिलकहर क्षेत्र में वर्ष 2022 में भुगतान होने के बावजूद कनेक्शन नहीं देने पाया गया। इस पर एसडीओ रसड़ा को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जल निगम (ग्रामीण) की ओर से अब तक लगभग 60 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है, शेष कार्यों को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। साथ ही ‘नल जल मित्र’ के तहत 940 ग्राम पंचायतों में पंचायत स्तर पर भर्ती की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा।
शहर में घूम रहे छुट्टा पशुओं को पकड़कर गोशाला में भेजा जाए : डीएम : कलेक्ट्रेट सभागार में गोवंश संरक्षण के लिए गठित जनपद स्तरीय अनुश्रवण, मूल्यांकन एवं समीक्षा समिति की बैठक हुई। इसमें जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने निर्देश दिए कि प्रत्येक गोशाला में 50 से कम पशु नहीं होने चाहिए।