फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The workers staged a lockout to get their demands met, including salary payments.

Ballia News: वेतन भुगतान समेत अन्य मांगें मनवाने के लिए कर्मियों ने की तालाबंदी

Thu, 16 Oct 2025 01:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
The workers staged a lockout to get their demands met, including salary payments.
बलिया। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों का आंदोलन बुधवार को जारी रहा। वेतन भुगतान समेत अन्य मांगें मनवाने के लिए कर्मियों ने तालाबंदी की।
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संगठन के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि नपा कर्मचारियों की मांगों को हर हाल में पूरा किया जाना चाहिए। इनकी समस्याओं को समाधान नहीं हुआ तो राज्य कर्मचारी संगठन आंदोलन की नई धार देगी। उन्होंने कहा कि घटक दल के शामिल होने पर सारी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ऐसे में प्रशासन नगर पालिका परिषद की मांगों पर विचार करते हुए निस्तारण करे।
उन्होंने कहा कि त्योहार की समय कर्मचारियों का वेतन न मिलना, व्यवस्था पर सवाल खड़ा करता है। ऐसे में उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ आंदोलन में अपने सभी घटक के साथ शामिल होगा। नपा कर्मचारी दूसरे दिन भी सितंबर महीने के वेतन भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर नगर पालिका परिषद बलिया कार्यालय में तालाबंदी कर दी। स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन के बैनर तले कर्मचारियों ने नगर पालिका परिषद के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

अध्यक्ष करते हुए भारत भूषण मिश्र ने कहा कि ईओ के ऑफिस में नहीं बैठने से कर्मचारी व जनता की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। कर्मचारियों का वेतन तक बाधित है। इस मौके पर राज्य कर्मचारी महासंघ के महामंत्री राजेश कुमार रावत, विनोद मिश्रा, राघव मिश्रा, रूपेश शर्मा, सुशील त्रिपाठी, मनोज रावत, शंभू यादव, पूनम पांडेय, सीमा वर्मा, किशुन रावत, मनोज रावत, राजेश राय, निजामुद्दीन, अनिल राम, अभिषेक सिंह, अरजेश मिश्र, प्रिया सिंह आदि मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed