फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The winner of the volleyball competition became the stadium by beating Patna

पटना को पटखनी देकर स्टेडियम बना वालीबाल प्रतियोगिता का विजेता

Thu, 11 Aug 2022 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
The winner of the volleyball competition became the stadium by beating Patna
नगर के वीर लोरिक स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित वालीबाल प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागियों को सम? - फोटो : BALLIA
बलिया। आजादी के अमृत महोत्सव व वॉलीबाल दिवस पर मेजर (डॉ.) एनडी शर्मा की स्मृति में वीर लोरिक स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित जिला वालीबाल प्रतियोगिता फाइनल मुकाबले में स्टेडियम ने कंसो पटना की टीम को 25-18, 25-21 से पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। समाजसेवी अजीत राय व जिला विद्यालय निरीक्षक रमेश सिंह ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

जूनियर बालक वर्ग की दो दिवसीय प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि समेत उपस्थित सभी अतिथियों ने मेजर एनडी शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में पटना ने वाजीदपुर को 25-20, 25-19 से व दूसरे सेमीफाइनल में स्टेडियम ने सोहांव को 25-19, 25-21 से पराजित कर फाइनल में स्थान सुरक्षित किया। अन्य मुकाबलों में पटना ने सिंहपुर को 25-20, 16-25, 25-19 से व स्टेडियम ने आर के मिशन को 25-13, 25-18 से पराजित किया। जनपदीय प्रतियोगिता में कुल बारह टीमों ने प्रतिभाग किया। सभी आगंतुकों का स्वागत जिला वालीबाल एसोसिएशन से प्रफुल्ल श्रीवास्तव व धन्यवाद ज्ञापन नीरज राय ने किया। इस दौरान उप क्रीड़ाधिकारी अजय प्रताप साहू, अनिल राय, विनय राय, अतुल तिवारी, हरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार सिंह, रमन श्रीवास्तव, व्योमकेश चौबे, अजीत राय, प्रमोद श्रीवास्तव, अबू सईद, मोहम्मद शोएब, आनन्द राय, अरूण शुक्ला, प्रदीप कुमार, मोहम्मद जावेद, रोहित भारद्वाज, मारुति नंदन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed