फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The wedding was to take place in April, but the girl hanged herself in her room with her dupatta.

Ballia News: अप्रैल में होनी थी शादी, कमरे में दुपट्टे का फंदा बना लटकी युवती

Mon, 01 Dec 2025 01:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 01 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
The wedding was to take place in April, but the girl hanged herself in her room with her dupatta.
भीमपुरा। थाना क्षेत्र के किड़िहरापुर में शनिवार की शाम पिंकी मौर्या (24) का शव कमरे में दुपट्टे के फंदे से लटकता मिला। सूचना पर भीमपुरा थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय पहुंचे। परिजनों से घटना की जानकारी कर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने जांच के बाद कमरे से साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

किड़िहरापुर निवासी हंसा देवी की पांच लड़की व एक बेटा है। चौथे नंबर पर पिंकी मौर्या थी। अप्रैल महीने में उसकी शादी होनी थी। पिता की मौत दो वर्ष पहले हो चुकी है। वह ब्यूटीपार्लर का काम सिख रही थी। थानाध्यक्ष अखिलेश चंद्र पांडेय ने बताया कि परिजनों के अनुसार दोपहर में पिंकी बाजार से घर पहुंची और अंदर से दरवाजा बंद कर लिया।
विज्ञापन

उसकी मां हंसा देवी मायके गई थीं। शाम को भाई प्रियांशु घर पहुंचा तो दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। दरवाजा अंदर से बंद होने के कारण खिड़की से झांका तो अंदर का नजारा देख होश उड़ गए। अंदर पंखे से दुपट्टे के फंदे पर पिंकी लटकी हुई थी। पुलिस ने पिंकी के मोबाइल को जांच के लिए जब्त किया है। युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed