फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The weather changed again, the strong westerly wind increased the cold

Ballia News: फिर बदला मौसम का मिजाज, तेज पछुवा हवा ने बढ़ाई ठंड

Sun, 15 Jan 2023 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jan 2023 10:27 PM IST
विज्ञापन
The weather changed again, the strong westerly wind increased the cold
बलिया। लगातार कई दिनों तक कोहरा और ठंड से शनिवार को राहत मिलने के बाद रविवार को फिर मौसम में बदलाव हुआ। सुबह से ही तेज पछुआ हवा के कारण गलनभरी ठंड से लोग बेहाल रहे। हालांकि कुछ देर के लिए धूप निकला लेकिन तेज हवाओं के चलते धूप भी बेअसर रहा। शाम को गलनभरी ठंड के चलते लोग घरों में दुबकने को मजबूर रहे। अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान छह डिग्री बना रहा।
विज्ञापन

नववर्ष के पहले दिन से ही मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। लगातार 10 दिनों तक शीतलहर और कड़ाके की ठंड से लोग बेहाल रहे। पिछले शुक्रवार को मौसम में बदलाव शुरू हो गया और शनिवार को कमोवेश पूरे दिन धूप रहने से लोगों को ठंड से राहत मिली। लेकिन रविवार को एक बार फिर मौसम ने करवट ले लिया। सुबह में हल्का कोहरा के साथ धुंध होने और करीब 13 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पछुवा हवा से ठंड में इजाफा हो गया। इसके चलते लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दोपहर में कुछ देर के लिए धूप तो निकली लेकिन पछुवा हवा से बेअसर रही।
विज्ञापन

उधर, मौसम विज्ञान केंद्र पटना के निदेशक विवेक सिन्हा की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। संख्यात्क मॉडल के विश्लेषण के अनुसार स्थिति में बदलाव के संकेत हैं। 16 से 18 जनवरी के बीच दिन और रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। अधिकांश स्थानों पर न्यूनतम तापमान चार से छह डिग्री रहने की संभावना है। इससे शीतलहर की उम्मीद है। लोग अभी से ही ठंड से बचने को लेकर इंतजाम में जुट गए हैं। खासकर आलू की खेती करने वाले किसान आलू को झुलसा रोग से बचाने में जुट गए हैं। हालांकि किसानों ने ठंड को रबी की अन्य फसलों के लिए लाभदायक बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में आज से खुलेंगे स्कूल
बलिया। बीएसए मणिराम सिंह ने बताया कि आठवीं तक के स्कूल सोमवार से खोले जाएंगे। स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर तीन बजे तक खुलेंगे। दो-तीन दिनों से दिन में धूप भी खिल रही है। ऐसे में सभी स्कूल खुलेंगे। यदि मौसम बिगड़ता है तो उस पर बाद में फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed