फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The walls of the council schools will tell the story of the heroes

परिषदीय स्कूलों की दीवारें सुनाएंगी वीरांगनाओं की कहानी

Thu, 30 Jun 2022 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jun 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
The walls of the council schools will tell the story of the heroes
बलिया। परिषदीय स्कूलों की दीवार पर ख्याति प्राप्त महिलाओं के संघर्ष की सचित्र कहानियां प्रदर्शित होंगी। वॉल पेंटिंग या फ्लैक्स के माध्यम से विभिन्न क्षेत्र में अपनी प्रतिभा दिखाने वाली महिलाओं के साथ उस क्षेत्र की प्रतिभावान महिला की कहानी स्कूल में पढ़ाई व समझाई जाएगी।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा परिषद से संचालित 1598 प्राथमिक, 259 उच्च प्राथमिक व 392 कंपोजिट स्कूलों में मिशन शक्ति चरण-चार के तहत बालिकाओं को शिक्षित व सशक्त बनाने के विभिन्न कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। योजना के तहत बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के लिए विद्यालयों की एक दीवार ख्याति प्राप्त महिलाओं के नाम समर्पित होगी। स्कूल की इस दीवार पर ख्याति प्राप्त महिलाओं के संघर्ष की कहानियां और उनके चित्र प्रदर्शित किए जाएंगे। योजना का उद्देश्य यह है कि विभिन्न क्षेत्रों में संघर्ष कर ख्याति प्राप्त करने वाली महिलाओं के बारे में बालिकाओं को जानकारी हो और वे उनसे प्रेरित होकर खुद भी विषम परिस्थितियों में मुकाबला करने के लिए तैयार हो सकें।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग ने विद्यालयों की सुविधा के लिए विभिन्न क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त 19 महिलाओं की सूची जारी करते हुए उनका विवरण और चित्र उपलब्ध कराया है। इसकी जिम्मेदारी स्कूल के प्रधानाध्यापक को दी गई है। दीवार पर हुई पेंटिंग में चित्र बड़े व स्पष्ट हों और बच्चों की पहुंच में हों, जिससे वे ठीक से देखकर व पढ़कर समझ सकें। इसका निर्देश बीईओ व प्रधानाध्यापकों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ख्याति प्राप्त महिलाओं के लगेंगे चित्र
जिला समन्वयक प्रशिक्षण सौरभ गुप्ता ने बताया कि जिले में संचालित 18 कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के साथ प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कंपोजिट स्कूल की दीवारों में पेंटिंग की जाएगी। शासन से मिली सूची के अनुसार रानी लक्ष्मीबाई (स्वतंत्रता सेनानी), चांद बीबी (भारतीय मुस्लिम महिला योद्धा), सावित्रीबाई ज्योति राव (भारत की प्रथम महिला शिक्षक ), सरोजिनी नायडू (कवयित्री- राजनेत्री), सुचेता कृपलानी (राजनेत्री, स्वतंत्रता सेनानी), सुभद्रा कुमारी चौहान ( कवयित्री व लेखिका), मदर टेरेसा (समाजसेविका), लता मंगेशकर (पार्श्र्व गायन), पीटी ऊषा (धावक ), अमृता प्रीतम (उपन्यासकार, कवि, निबंधकार), महादेवी वर्मा (उपन्यासकार व लघुकथा लेखिका), अवनि लेखरा (पैरा एयर राइफल शूटर), साइना नेहवाल (बैडमिंटन), कल्पना चावला (भारतीय अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष शटल मिशन विशेषज्ञ), बेगम अख्तर (गजल गायन), अरुणिमा सिन्हा (पर्वतारोही, पूर्व वॉलीबाल खिलाड़ी), शकुंतला देवी (गणितज्ञ), मैरी कॉम (मुक्केबाज) व सालूमरदा थिमक्का ( पर्यावरणविद ) शामिल की गई हैं। इसके अतिरिक्त जिले, ब्लॉक व ग्राम पंचायत की ख्याति प्राप्त महिलाओं को शामिल करने की छूट दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed