{"_id":"63e91b065a34e4967c0e2d7a","slug":"the-voice-of-the-elevated-rights-of-the-chauhan-society-ballia-news-vns698212747-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया: चौहान समाज के बुंलंद की हक की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया: चौहान समाज के बुंलंद की हक की आवाज
विज्ञापन
बांसडीह। पिंडहरा स्थित बाबा विश्वनाथ मांगलिक परिसर में रविवार को चौहान समाज महासम्मेलन का आयोजन पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान के नेतृत्व में किया गया। सम्मेलन में हजारों की संख्या में चौहान समाज के लोग मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ओमप्रकाश चौहान का वहां लोगों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। वक्ताओं ने चौहान समाज के उत्थान को लेकर चर्चा की। वक्ताओं ने पूर्वांचल में चौहान समाज के लिए दीपक की संज्ञा पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान को देते हुए कहा कि शिवशंकर चौहान के नेतृत्व में समाज के उत्थान व सामाजिक हक की लड़ाई लड़नी है।
शिवशंकर चौहान ने कहा कि आज तक चौहान समाज के लोगों ने अपना बहुमूल्य वोट देकर जनप्रतिनिधि चुनने का कार्य और विभिन्न जनप्रतिनिधियों को कुर्सी पर बैठाने का कार्य किया। बावजूद इसके किसी भी जनप्रतिनिधि या सरकार की ओर से चौहान समाज के लोगों पर ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन
चौहान समाज के लोग उपेक्षा के शिकार हैं। आने वाले समय में चौहान समाज के लोग न सिर्फ नेतृत्व करने का कार्य करेंगे बल्कि समाज के उत्थान में भी अहम भूमिका निभाएंगे। इस मौके पर चंद्रशेखर सिंह चौहान, वीरप्रताप चौहान, लालबहादुर चौहान, डॉ. पूरनमल चौहान, देवेंद्र चौहान, रामशंकर चौहान, मनोज चौहान, दिनेश चौहान, बिजेंद्र चौहान, अजीत चौहान, गौतम चौहान आदि रहे। अध्यक्षता ओमप्रकाश चौहान और संचालन भरत चौहान ने की।