फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   the villagers made operator mortgage

ग्रामीणों ने आपरेटर को बनाया बंधक, प्रदर्शन

Sun, 15 Mar 2015 10:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया Updated Sun, 15 Mar 2015 10:59 PM IST
विज्ञापन
the villagers made operator mortgage
गंगापुर में करोड़ों की लागत से बनी पानी की टंकी की बोरिंग एक सप्ताह से फेल होने के कारण ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर नाराज ग्रामीणों ने कांग्रेस नेता विनोद सिंह के नेतृत्व में रविवार को पानी टंकी पर धरना-प्रदर्शन किया और आपरेटर विश्वनाथ सिंह वर्मा को बंधक बना लिया। हालांकि जल निगम के अधिशासी अभियंता फर्णींद्र राय के आश्वासन पर ग्रामीणों ने करीब दो घंटे बाद धरना समाप्त किया।
विज्ञापन


गंगापुर गांव में करोड़ों रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण किया गया। जिससे करीब 20 हजार की आबादी के लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध हो रहा था। लेकिन बीते सप्ताह पानी की टंकी की बोरिंग (हौजिंग पाइप) फेल हो गई। जिससे सप्लाई पूरी तरह बाधित हो गई। ऐसे में लोगों को शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत
विज्ञापन


विभागीय उच्चाधिकारियाें से की लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
रविवार को क्षेत्र के सैकड़ों ग्रामीणाें ने गंगापुर पानी की टंकी का घेराव किया और आपरेटर विश्वनाथ सिंह वर्मा को बंधक बना लिया। इस दौरान कांग्रेस नेता विनोद सिंह ने जल निगम के अधिशासी अभियंता फणींद्र राय से बातचीत की। जिस पर अधिशासी अभियंता ने 24 घंटे के अंदर बोरिंग को ठीक कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसके बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त किया। चेताया कि यदि 24 घंटे के अंदर बोरिंग ठीक नहीं कराई गई तो सड़क पर उतरने को बाध्य होंगे। इस मौके पर अजीत ओझा, अर्जुन शाह, रविंद्र नाथ ओझा, दिनेश कुंवर, सुशील कुमार, विनोद कुमार, नंद गोपाल वर्मा, विजय यादव, रिंकू गुप्ता, योगेंद्र यादव, नन्हक सेठ, अयोध्या  प्रसाद बिंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed