फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The usurer is demanding 41 lakhs of principal in five years

Ballia News: मूलधन का पांच वर्ष में सूदखोर मांग रहा 41 लाख

Sat, 29 Apr 2023 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Apr 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
The usurer is demanding 41 lakhs of principal in five years
बलिया। जनपद में सूदखोरी एंटी सेल का गठन होने के बावजूद प्रताड़ना रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रसड़ा थाना के डेहरी गांव निवासी पति-पत्नी ने पुलिस अधीक्षक से मिलकर सूदखोर द्वारा प्रताड़ित करने और जान से मारने की धमकी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में तैनात सुग्रीम प्रसाद ने आरोप लगाया कि जीजा को कैंसर का इलाज कराने के लिए दो किस्त में आठ लाख रुपया ब्याज पर जगदीशपुर निवासी सोनू सिंह से लिया था। अब तक 23 लाख रुपये देने के बावजूद अभी 18 लाख रुपया मांग रहा है। पांच वर्ष बाद पहली बार सेलरी निकालने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है।
विज्ञापन

पति-पत्नी की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक ने रसड़ा सीओ को मामले की जांच के बाद सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। सुग्रीम प्रसाद ने कहा कि जीजा की मौत हो गई, सोनू सिंह ने बहन का घर भी रजिस्ट्री करा लिया। उसके बावजूद वह जबरदस्ती पैसा वसूल रहा है। उसके प्रताड़ना से हमलोग परेशान हैं। रसड़ा थाना प्रभारी हितेन्द्र कुमार ने बताया कि पीड़ित कि शिकायत पर संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed