फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The thugs took 32 thousand from the woman by showing gold gulli

सोने की गुल्ली दिखाकर ठगों ने महिला से लिया 32 हजार

Tue, 08 Feb 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
The thugs took 32 thousand from the woman by showing gold gulli
रसड़ा। सोमवार को कस्बा में दो ठग महिला को नकली सोने की गुल्ली देकर नगद रुपये लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने अज्ञात ठगों के विरुद्ध रसड़ा कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सरदारपुर गांव निवासी निलभा देवी पत्नी फतेह बहादुर सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक से 32 हजार रुपये निकालकर घर जाने के लिए निकली, तभी बैंक से ही पीछे लगे दो ठगों ने कस्बा के ठाकुरबारी बड़ी मस्जिद के समीप महिला के सामने सोने की गुल्ली गिराकर आपस में झगड़ने लगे कि मेरा है मेरा है। इसी बीच एक ठग ने महिला से कहा कि आप सोने की गुल्ली ले ले। इसका कीमत दो लाख है। महिला दोनों ठगों के झांसे में आ गई और बैंक से निकाले अपने 32 हजार रुपये दे दिए। दोनों ठग रुपये लेकर फरार हो गये। इसके बाद निलभा देवी सोमवार की शाम घर पहुंची। अपने घर में सोने के गुल्ली दिखाई तो घर वालों को शक हुआ। घरवाले आनन-फानन में सुनार को गुल्ली दिखायी तो वह पीतल का निकला। जिसके बाद घर वालों ने इसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को दी है। कोतवाल राजीव सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed