फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The thieves ran away with the bag of the Diwan's wife

Ballia News: दीवान की पत्नी का बैग लेकर भागे उचक्के

Sat, 24 May 2025 12:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
The thieves ran away with the bag of the Diwan's wife
रसड़ा। नगर के हाॅस्पिटल रोड मार्ग पर मिशन स्कूल स्थित एक गली में शुक्रवार दोपहर में बाइक सवार उचक्के दीवान की पत्नी का हैंडबैग लेकर भाग गए। बैग में पांच हजार नकद, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी थी। पुलिस जब तक सक्रिय होती जब तक उचक्के भागने में सफल रहे।
विज्ञापन

महराजगंज थाने में दीवान पद पर कार्यरत देवेंद्र गिरी की पत्नी पूनम गिरी निवासी सबदलपुर थाना किरिहिड़ापुर बलिया से रसड़ा के भगत सिंह तिराहे पर किसी वाहन से उतरीं। इस दरम्यान बदमाश उनके पीछे पड़ गए। महिला ई-रिक्शा में बैठी तभी एक बदमाश भी उसी में सवार हो गया। अपनी बातों से उसे झांसे में ले लिया। जब ई-रिक्शा मिशन रोड स्कूल के समीप रुका तो महिला के साथ आरोपी भी उतर गया। महिला एक गली की तरफ बढ़ी उसने उसका पीछा किया।
विज्ञापन

महिला से बैग लेकर पहले से तैयार बाइक सवार दो साथियों के साथ भगत सिंह तिराहे की तरफ भाग निकला। महिला शोर मचाती तब तक उचक्के भाग निकले। प्रभारी निरीक्षक विपिन सिंह ने बताया कि महिला के पति के तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है। जल्द आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed