{"_id":"61267d4f8ebc3e79c006acc7","slug":"the-then-bdo-had-told-a-year-ago-that-the-deceased-now-came-alive-in-the-investigation-ballia-news-noi6079049100","type":"story","status":"publish","title_hn":"तत्कालीन बीडीओ ने एक साल पहले बताया था मृतक, अब जांच में निकली जिंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तत्कालीन बीडीओ ने एक साल पहले बताया था मृतक, अब जांच में निकली जिंदा
विज्ञापन
बैरिया/मझौवा। विधवा पेंशन पा रही लाभार्थी को एक साल पहले जांच में तत्कालीन बीडीओ बेलहरी ने मृत घोषित किया था वह अब जिला प्रोवेशन अधिकारी की जांच में जिंदा मिली है। सीडीओ ने इस मामले में तत्कालीन बीडीओ को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा है।
बेलहरी विकास खंड के ग्राम पंचायत दीघार अंतर्गत पचरुखिया गांव के स्व. देवेंद्र गोंड की पत्नी यमुनी देवी (55) विधवा पेंशन पाती थी। प्रोबेशन विभाग की ओर से वर्ष 2020 में पेंशनरों का सत्यापन करने के लिए तत्कालीन खंड विकास अधिकारी के यहां भेजा गया। आरोप है कि सत्यापन के दौरान दलालों ने यमुनी से सत्यापन के नाम पर दो हजार रुपये की मांग की। जब उसने पैसा देने में असमर्थता जताई तो तत्कालीन खंड विकास अधिकारी ने उसे मृत बताते हुए संबंधित विभाग को अपनी रिपोर्ट भेज दी। जिसके बाद उक्त विधवा ब्लॉक का चक्कर काटने लगी और अधिकारियों के चौखट पर दस्तक देती रही। बीते 27 जुलाई को जिला पंचायत सदस्य गीता सिंह व उनके पति विनोद सिंह को जब यह प्रकरण मालूम हुआ तो उक्त महिला को लेकर मुख्य विकास अधिकारी के कार्यालय में पहुंचे और पूरी बात बताई। सीडीओ ने इसकी जांच जिला प्रोबेशन अधिकारी मो. मुमताज को सौंपी। उनकी जांच में यमुनी जिंदा मिली, तीन अगस्त को जांच रिपोर्ट सीडीओ को भेज दी। हालांकि तत्कालीन बीडीओ का स्थानांतरण हो चुका है, सीडीओ ने उनको पत्र भेजकर स्पष्टीकरण मांगा गया। साथ ही बेलहरी के वर्तमान बीडीओ को निर्देशित किया है कि उक्त महिला के जीवित होने का सत्यापन रिपोर्ट तत्काल ब्लॉक के माध्यम से जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय को भेजें ताकि उक्त बेसहारा विधवा को पेंशन दिया जा सके।
इस बाबत पूरी जानकारी नहीं है क्योंकि यह एक साल पहले का मामला है। जांचोपरांत उचित कार्रवाई की जाएगी। - अतुल कुमार, बीडीओ, बेलहरी