फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The temperature crossed 40 degrees.

Ballia News: तापमान 40 डिग्री के पार पहुंचा

Tue, 23 Jun 2026 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The temperature crossed 40 degrees.
लू और धूप से बचाव के लिए गमछा ओढ़कर अपने गंतव्य को जाते युवक।संवाद
बलिया। जिले में एक बार फिर भीषण गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया है। दो दिन बादलों के आवाजाही से लोगों को बारिश की उम्मीद जगी थी लेकिन मंगलवार को दिन की शुरुआत से ही पारा चढ़ता गया।
विज्ञापन

वहीं दोपहर बाद झुलसा देने वाली तीखी धूप से हर कोई बचने का प्रयास करता दिखा। लू के थपेड़ों की मार से लोग बेहाल हो गए। वैसे प्रशासन की तरफ से लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है। चार दिन बाद फिर अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार पहुंच गया। 19 जून को अधिकतम तापमान 40 के पार पहुंचा था। उसके बाद मौसम में बदलाव आया और आसमान में बादलों के आने-जाने से लोगों को थोड़ी राहत जरूर मिली लेकिन उमस बना रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को अधिकतम तापमान 40.3 व न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञ प्रो. सुरेश सिंह ने बताया कि तापमान तेजी से बढ़ रहा है। मानसून में देर के चलते पश्चिमी पछुआ की गर्म हवा चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed