फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The teams of Gorakhpur, Prayagraj, Agra and Ayodhya reached the semi finals

सेमीफाइनल में पहुंची गोरखपुर, प्रयागराज, आगरा एवं अयोध्या की टीमें

Sat, 04 Jan 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
The teams of Gorakhpur, Prayagraj, Agra and Ayodhya reached the semi finals
सोहाव में चल रहे उत्तर प्रदेश वॉलीबाल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते नपा चेयर - फोटो : BALLIA
लक्ष्मणपुर। जिले के सोहाव में आयोजित प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वालीबाल प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मैच में शनिवार को स्पोर्ट्स हास्टल प्रयागराज, स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर, आगरा मंडल ने स्थान सुरक्षित किया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद् बलिया के अध्यक्ष अजय कुमार एवं विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वहीं क्वार्टर फाइनल मुकाबले में भाजयुमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संतोष रंजन राय मुख्य अतिथि रहे।
विज्ञापन

पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स हास्टल प्रयागराज ने कानपुर मंडल को 25-8, 25-11, 25-7 से व दूसरे क्वार्टर फाइनल में स्पोर्ट्स कालेज गोरखपुर ने देवरिया हास्टल को 25-20, 25-14, 25-11 से पराजित किया। जबकि तृतीय क्वार्टर फाइनल में आगरा मंडल ने बरेली मंडल को 25-15, 25-15, 25-16 व चौथे क्वार्टर फाइनल मुकाबले में अयोध्या मंडल ने मेरठ मंडल को 25-20, 25-13, 25-19 से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित किया। प्रतियोगिता का पहला सेमीफाइनल स्पोर्ट्स कॉलेज गोरखपुर और अयोध्या मंडल तथा दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आगरा व स्पोर्ट्स हॉस्टल प्रयागराज के मध्य खेला जाएगा। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका विष्णु सिंह, विनोद सिंह, शेषनाथ कुशवाहा, यशवंत सिंह, राम शिरोमणि सिंह, सुनील राय, अंजनी पांडेय, रामजीत, रामजन्म चौहान, रामाश्रय राय ने निभाई। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश वॉलीवाल एसोसिएशन के महासचिव सुनील तिवारी, उपनिदेशक खेल राज नारायण सिंह, अक्षय राय, पवन कुमार राय, बीएन मिश्रा, नवीन राय, डा अखिलेश राय, मनोज राय, भरत राय, अजय प्रताप साहू, राकेश सिंह, ऋषितोष राय, कृष्ण बिहारी राय, प्रमोद पांडेय, सुशील राय, गोपाल राय, निरंजन राय, सच्चिदानंद राय, कमल शशिकांत राय, शिवम राय, मोहम्मद इजराइल, मारुति नंदन राय, रोहित, अतुल सोनकर, विजय कुमार आदि रहे। आगंतुकों का स्वागत क्रीड़ा अधिकारी डा अतुल सिन्हा व कार्यक्रम का संचालन नीरज राय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed