फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The team reached the tehsil to investigate the missing files.

Ballia News: गायब फाइलों की जांच के लिए तहसील पहुंची टीम

Fri, 10 Oct 2025 10:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 10 Oct 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
The team reached the tehsil to investigate the missing files.
बैरिया। तहसील में न्यायालयों से गायब पत्रावलियों और विभिन्न मांगों को लेकर डेढ़ माह से अधिवक्ता आंदोलित हैं। मामले में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद के आदेश पर एडीएम फाइनेंस जांच कर चुके हैं। इसी क्रम में न्यायालयों से गायब मुकदमों की फाइलों और न्यायिक कार्यों की जांच के लिए बैरिया तहसील पहुंचे एडीएम नमामि गंगे राजित राम, एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी और एआरओ धर्मेंद्र कुमार की टीम ने दर्ज मुकदमों की पंजिका व अन्य अभिलेखों को खंगाला। काफी देर तक बंद कमरे में पंजिका का गहन रूप से निरीक्षण किया। हालांकि एडीएम नमामि गंगे से पूछने पर उन्होंने मुकदमों की फाइलें गायब होने के संदर्भ में किसी जांच से इन्कार किया। कहा कि हम न्यायिक कार्य की समीक्षा के लिए आए हैं। मातहतों ने बताया कि गायब फाइलों की जांच के लिए जिलाधिकारी ने कमेटी गठित की है। इसमें एडीएम नमामि गंगे राजित राम, एसडीएम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी और एआरओ धर्मेंद्र कुमार को कमेटी में रखा गया है।
विज्ञापन

दूसरी तरफ तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश सिंह, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर यादव, देवेंद्र मिश्र, राम प्रकाश सिंह, राकेश मिश्र, जाकिर हुसैन आदि ने कहा कि अधिकारी एक पक्षीय जांच कर रहे हैं। इससे मामले में लीपापोती की आशंका है। जांच अधिकारियों को हम लोगों की बातें भी सुननी चाहिए। हम लोग गायब फाइलों के विषय में अधिकारियों से जानकारी साझा करते। इस जांच से कोई फायदा नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed