{"_id":"6a1c93f41f1fad119b0094bf","slug":"the-storm-caused-electric-poles-to-fall-at-13-places-ballia-news-c-190-1-bal1002-165277-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: आंधी से 13 जगहों पर बिजली के खंभे गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: आंधी से 13 जगहों पर बिजली के खंभे गिरे
विज्ञापन
आंधी के चलते सुखपुरा-बेरुआरबारी मार्ग पर गिरा पेड़।संवाद
बेरुआरबारी। क्षेत्र में रविवार दोपहर करीब ढाई बजे तेज आंधी और बारिश हुई। कई जगहों पर पेड़ गिर गए। तेज हवाओं से 13 स्थानों पर बिजली के खंभे और तार टूट गए। वहीं, सूर्यपुरा के पास मार्ग पर पेड़ गिरने से करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर पेड़ गिरने की सूचना तत्काल वन विभाग की दी गई। घंटों बीत जाने के बावजूद मौके पर कोई जिम्मेदार कर्मचारी नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने किसी तरह से पेड़ों को किनारे कर आवागमन चालू कराया। इधर, बिजली के पोल गिरने से कई गांवों में विद्युत आपूर्ति भी बाधित हो गई है। दो घंटे बाद आपूर्ति चालू हो सकी।
सुखपुरा में दोपहर बाद हुई झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। किसानों का कहना है कि समय पर हुई बारिश से खेतों में नमी बढ़ी है। सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। बाजारों में भी मौसम सुहावना होने से लोगों की चहल-पहल बढ़ गई।