फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The stadium team won the title match

स्टेडियम की टीम ने जीता खिताबी मैच

Wed, 02 Sep 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया
ब्यूरो/अमर उजाला बलिया Updated Wed, 02 Sep 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
The stadium team won the title match
स्व. मेजर ध्यानचंद की याद में 29 अगस्त से वीर लोरिक स्टेडियम में आयोजित 14 वर्षीय बालक हाकी प्रतियोगिता में बुधवार को छह टीमों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन


जिसमें स्टेडियम की टीम 2-0 से फतह हासिल कर शील्ड पर कब्जा जमाया। शुभारंभ टाउन इंटर कालेज के अवकाश प्राप्त शिक्षक रमेश श्रीवास्तव और धनजीत वर्मा ने संयुक्त रूप से खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। 

पहला मैच केंद्रीय विद्यालय और सेंट जेवियर्स धरहरा के बीच खेला गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय 6-1 से विजयी रही। जबकि दूसरा मैच स्टेडियम बलिया और सनबीम स्कूल अगरसंडा के बीच खेला गया।
विज्ञापन


जिसमें स्टेडियम 5-0 से विजयी रही। वहीं तीसरा मैच सनबीम-ए और केंद्रीय विद्यालय के बीच खेला गया। जिसमें केंद्रीय विद्यालय 5-0 से विजयी रही। चौथा मैच स्टेडियम और हाकी क्लब के बीच खेला गया। जिसमें स्टेडियम की टीम 3-1 से विजयी रही। अंत में फाइनल मैच केंद्रीय विद्यालय और स्टेडियम के बीच खेला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें स्टेडियम की टीम 2-0 से जीत हासिल की। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता और उप विजेता टीमों के को शील्ड देकर सम्मानित किया। निर्णायक की भूमिका में मोहम्मद अफजल, मोहम्मद आसिफ, मो. इमरान, अनवार सिद्दीकी, सरहान व अबु शाहिद रहे। संचालन मो. जावेद अख्तर और आभार क्रीड़ाधिकारी  लक्ष्मीशंकर सिंह ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed