फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The Shiva procession will be monitored by 2 drones and 40 CCTV cameras.

Ballia News: 2 ड्रोन व 40 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में निकलेगी शिव बरात

Fri, 13 Feb 2026 12:45 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
The Shiva procession will be monitored by 2 drones and 40 CCTV cameras.
बलिया। महाशिवरात्रि पर जिले के सभी मंदिरों पर भक्तों की भीड़ रहेगी। शहर के बाबा बालेश्वर, कैलाश धाम सहित कई स्थानों पर बाबा की बरात निकलेगी। इसपर 2 ड्रोन व 40 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में निकलेगी शिव बरात
विज्ञापन

त्योहार के मद्देनजर जिले को छह जोन व 22 सेक्टर में बांटा गया है। सुरक्षा को लेकर पीएसी व पुलिस क्यूआरटी के जवान तैनात होंगे। सीओ को देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सिटी मजिस्ट्रेट शहर में व संबंधित एसडीएम अपनी तहसीलों में मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात रहेंगे। वह चक्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेंगे। संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन व सीसी टीवी कैमरे से निगरानी की जाएगी। कंट्रोल रूम में 24 घंटे जवान रहेंगे।
विज्ञापन

महाशिवरात्रि पर्व पर भोर से ही शिव मंदिरों पर दर्शन-पूजन करने के लिए भक्तों की भीड़ रहेगी। संबंधित थानों के पुरुष व महिला जवान सुरक्षा व्यवस्था देखेंगे। नगर के बाबा बालेश्वर मंदिर पर आराम से बाबा के दर्शन के लिए बैरिकेडिंग की गई है। मंदिर में प्रवेश व निकास द्वार अलग-अलग रहेंगे। अगलगी की घटना के रोकथाम के लिए मंदिर परिसर में दीप धूप जलाने पर पाबंदी रहेगी। मंदिर के गर्भ गृह मेें इंस्पेक्टर व जवान तैनात रहेंगे। जो पूजा करने के साथ भक्तों को बाहर करेंगे। बाबा की बरात में सादे वेश में जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अराजकतत्वों पर पैनी नजर रहेगी। सीओ सिटी मोहम्मद उस्मान ने बाबा बालेश्वर नाथ मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में प्रबंधक डब्ल्यू चौधरी से जाना व आवश्यक निर्देश दिया। मंदिर के कंट्रोल रूम से 24 घंटे निगरानी करने को कहा। कहा कि सादे वेश में महिला व पुरुष जवान भीड़ में शामिल रह अराजकतत्व व झपटमार महिलाओं पर नजर रखी जाएगी, पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। ओक्डेनगंज में सभी मंदिर प्रबंधकों की बैठक में शांति व्यवस्था के लिए बैठक कर रूप रेखा बनाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed