फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The rowdies beat up the baraatis, Sahabala died

Ballia News: मनबढ़ाें ने बरातियों को पीटा, सहबाला की मौत

Sun, 09 Mar 2025 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
The rowdies beat up the baraatis, Sahabala died
सिकंदरपुर (बलिया) । चकखान गांव में शुक्रवार की रात कहासुनी के बाद अराजकतत्वों ने बरातियों और घरातियों पर जानलेवा कर दिया। इसमें सहबाला की मौत हो गई। वहीं, कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

लड़की के पिता का आरोप है कि मनबढ़ लोग शादी वाले घर में वसूली करने जाते हैं। पैसे नहीं देने पर मारपीट करते हैं। घटना से आक्रोशित वर व वधू पक्ष के लोग शनिवार की सुबह बस स्टेशन चौराहे पर सड़क पर बैठ गए। शव को सिकंदरपुर ले आने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना पाकर पहुंचे एसएचओ विकास चंद्र पांडेय व चौकी प्रभारी ज्ञान प्रकाश तिवारी ने समझा-बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

पुलिस ने चार नामजद और तीन अज्ञात के खिलाफ गैर इरादतन हत्या, जानलेवा हमला आदि धाराओं में एफआईआर दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना क्षेत्र के चकखान गांव निवासी श्रीभगवान राजभर की पुत्री काजल की शादी पकड़ी थाना क्षेत्र के मुजही गांव निवासी सुलाभ राजभर के पुत्र रोहित के साथ तय थी। तय समय के अनुसार बरात मुजही से निकल कर चकखान पहुंची। लड़की पक्ष के लोग द्वारपूजा के बाद बरातियों की आवभगत में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लड़की के पिता श्रीभगवान के अनुसार रात करीब 12 बजे गांव के ही अराजकतत्वों ने बरात में आए लोगों पर हमला कर दिया। दौड़ा-दौड़ाकर लोगों को पीटना शुरू कर दिया। इसकी जानकारी जब घरातियों को हुई तो वे बीच बचाव करने के लिए पहुचे, लेकिन आरोपियों ने किसी को नहीं छोड़ा। घर की महिलाओं, दूल्हे सहित दर्जनों लोगों को भी पीटा।
इसी दौरान रसड़ा थाना क्षेत्र के अठिलापुर गांव निवासी कृष्णा राजभर (17) पुत्र जितेंद्र राजभर जो रिश्ते में दूल्हे का बुआ का लड़का था और सहबाला बनकर आया था, गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों व पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रात ही में शव को शवगृह भेज दिया। वहीं, अरुण राजभर (14) पुत्र परशुराम निवासी खेमपुर थाना नगरा, मोहित (19), मनीष (20), सागर (19) सहित दर्जनों लोग घायल हो गए।

लड़की के पिता ने आरोप लगाया की हमलावर मनबढ़ किस्म के हैं। गांव में किसी के भी घर शादी पड़ने पर वसूली करने पहंुच जाते हैं। पैसे नहीं देने पर मारपीट करते हैं। उनसे भी वसूली करने के लिए मनबढ़ आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed