{"_id":"9e0d46ab0bc75efd715ca1388c0562d1","slug":"the-route-for-the-construction-of-the-people-on-the-street-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क निर्माण के लिए सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क निर्माण के लिए सड़क पर उतरे लोग
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Thu, 05 Nov 2015 10:42 PM IST
विज्ञापन
नगर क्षेत्र में निर्माण के नाम पर एक साल पहले खोदी गई सड़क को उसी तरह छोड़ दिया गया है। इससे काजीपुरा-मिड्ढ़ी मार्ग पर चलना मुश्किल हो गया है। सड़क निर्माण न होने से नाराज मोहल्लेवासियों ने गुुरुवार सुबह मिड्ढी चौराहे पर चक्काजाम कर दिया।
मौके पर पहुंचे सीओ सिटी सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने लोगों को समझाने का काफी प्रयास किया लेकिन वे ठोस आश्वासन के बगैर जाम समाप्त करने पर राजी नहीं हुए। इसके बाद सदर एसडीएम रामानुज सिंह ने एक सप्ताह के भीतर कार्य प्रारंभ कराने का आश्वासन दिया।
गुरुवार को काजीपुरा-मिड्ढी मार्ग के निर्माण के लिए निविदा होने के बाद भी कार्य पूर्ण नहीं करने को लेकर नगर के अधिकांश वार्ड के सभासदों तथा मुहल्लेवासियों ने मिड्ढी चौराहा पर सुबह साढ़े आठ बजे से ही चक्काजाम कर दिया। इसकी जानकारी जैसे ही मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को दी।
विज्ञापन
कई चौकियों की पुलिस और शहर कोतवाल इल्ताफ हुसेन मौके पर पहुंच गए। आंदोलनकारियों को काफी देर तक समझाने का प्रयास किया लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए। तब इसकी जानकारी एसडीएम सदर और सीओ सिटी को मोबाइल पर दी गई।
सभासदों का कहना था कि नगर पालिका ने कई माह पहले जब इस मार्ग निर्माण के लिए ठेका कर दिया था तो फिर किन परिस्थितियों में ठेकदार ने कार्य नहीं कराया है। इस मार्ग से गुजरने वालों को जहां धूल का सामना करना पड़ता है। वहीं मार्ग की दूकानें भी धूल के चलते प्रभावित हो रही हैं।
इस मौके जाम करने वालों ने नगरपालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी। काफी देर तक हो हल्ला के बाद एसडीएम सदर रामानुज सिंह ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा। तब जाकर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त कराया गया।
इस मौके पर सभासद विनोद कुमार सिंह, सूर्यप्रकाश सिंह, विनोद राय, राकेश श्रीवास्तव, शकील अहमद, ब्रिजेश राय, भुवनेश्वर सिंह, बब्लू सिंह, अरशद जमाल, गुड्डू सिंह, संतोष सिंह, अरविंद वर्मा, बब्लू वर्मा, बालकेश्वर वर्मा आदि मौजूद रहे।
नगर पालिका परिषद अध्यक्ष साधना गुप्ता ने कहा, काजीपुरा-मिड्ढी रोड के निर्माण के लिए एक प्रतिष्ठित फार्म को इसका टेंडर दिया गया है। इस मार्ग पर 75 फीसदी कार्य हो चुका है। इसमें एक तरफ नाली निर्माण का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा दूसरी तरफ नाली का उच्चीकरण किया जा रहा है। अब सड़क का निर्माण कराना बाकी है। नगर में चक्काजाम चंद सभासदों द्वारा किया गया था, जो अपने निजी स्वार्थ और दबाव बनाने के लिए सड़क पर उतरकर जनता में भ्रम फैला रहे हैं।