{"_id":"614b5b408ebc3e058b351584","slug":"the-roads-of-the-municipality-could-not-be-pothole-free-even-in-three-and-a-half-years-ballia-news-vns6131125130","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन साल में भी नगर पालिका की सड़कें नहीं हो सकी गड्ढामुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन साल में भी नगर पालिका की सड़कें नहीं हो सकी गड्ढामुक्त
विज्ञापन
नगर के कुंवर सिंह चौराहा-एनसीसी तिराहा के समीप बने गड्ढे में डाली गई गिट्टिया। संवाद
- फोटो : BALLIA
बलिया। शहर की सड़कों पर बने गड्ढे नगर पालिका प्रशासन के पिछले साढ़े तीन साल के विकास के दावों की हकीकत दिखा रहे हैं। भले ही पालिका प्रशासन नगर के विकास के लंबे-चौड़े दावे कर रहा हो। मगर इसकी हकीकत तो सबसे सामने हैं। न तो गड्ढायुक्त सड़कों से निजात मिली और न ही जलभराव से, मुख्य मार्गों से लेकर मोहल्लों की गलियां तक जर्जर हो चुकी हैं। लोगों का पैदल से लेकर वाहन तक से निकलना मुश्किल है। हद तो तब हो जाती है, बारिश के पानी से ये गड्ढ़ायुक्त सड़कें तालाब की शक्ल अख्तियार कर राहगीरों का रास्ता रोक लेती हैं। यह स्थिति तब है जब सूबे की कमान संभालते ही सीएम योगी ने अभियान चलाकर सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का आदेश दिया था। बावजूद इसके अब तक सड़कों की हालत न सुधरने बजाय बेहद जर्जर है। नगर में ऐसी कोई सड़क नहीं है जिस पर गड्ढे न हों। मुख्य मार्गों से ज्यादा बदतर हालात मोहल्लों की गलियों के हैं। अधिकांश गलियां उधड़ चुकी हैं, जिन पर पैदल तक चलना मुश्किल है।
शहर की सड़कों की ये हालात तब है जब यह जिला मुख्यालय है और इन सड़कों से ही जिला स्तरीय अधिकारियों से लेकर योगी सरकार में विकास के लंबे चौड़े दावे करने वाले जनप्रतिनिधियों और मंत्रियों की आवाजाही रहती है। बावजूद इसके पालिका के जिम्मेदार सड़कों के गड्ढे न भरवाकर सीएम योगी के अभियान की धज्जियां उड़ा रही हैं। जिससे प्रशासन के प्रति लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।
सबसे ज्यादा खराब स्थिति मालगोदाम चौराहा से लेकर सतीश चंद्र कॉलेज चौराहा और उससे सटे संत रविदास मंदिर के पास से गुजरने वाली सड़क का है। जहां जलजमाव के कारण सड़क टूटकर तालाब बन गई है, जिससे आने दिन वाहन चालकों और राहगीरों को हादसे का शिकार होना पड़ता है। इसके अलावा चौक शहीद पार्क, स्टेशन चौक रोड, सिनेमा रोड, लोहा पट्टी रोड, गुदरी बाजार, काजीपुरा, नया चौक, सिविल लाइन, मिड्ढ़ी, एनसीसी तिराहा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने की सड़क, आवास विकास कालोनी संपर्क मार्ग, बेदुआं मोहल्ला को जोड़ने वाली सड़क के अलावा जिला अस्पताल व महिला अस्पताल जाने वाली रोड भी जगह-जगह टूट कर गड्ढे में तब्दील हो गई है। इसके अलावा मोहल्लों को जोड़ने वाले संपर्क मार्ग भी जर्जर अवस्था में है। इनमें मुख्य रुप से हरपुर मिड्ढी, आवास विकास, रामदहिनपुरम, श्रीरामविहार, टैगोर नगर, आनंद नगर आदि कॉलोनी की सड़कें खस्ता हो गई हैं।
विज्ञापन
भृआश्रम स्थित रविदास मंदिर से लगायत मालगोदाम चौराहा तक सड़क की हालत एकदम जर्जर हो गई। बरसात के कारण यह समझा नहीं आ रहा है यह सड़क है या फिर तालाब। सबके बावजूद नगर पालिका प्रशासन कान में तेल डालकर सो रहा है। जबकि मालगोदाम पर ही चेयरमैन का कैंप कार्यालय है।
- चंदन ओझा, काशीपुर।
शहर के विकास का दावा करने वाले और स्वयं को ईमानदार तथा समाजसेवी के खिताब से नवाजने वाले चेयरमैन को जर्जर सड़कों की हालत आइना दिखा रही है। प्रमुख सड़कों से लेकर मोहल्लों की गलियां तक चलने लायक नहीं है। देखो कब तक सुधरते हैं सड़कों के हालात। - रूपेश चौबे, हरपुर मिड्ढी।
सड़कों के मामले में नगर की स्थिति बेहद खराब है। एनसीसी तिराहा, काजीपुरा से लगायत एससी कालेज चौराहा से होकर गुजर वाली सड़क हालत दयनीय है। इधर से वाहन से चलना किसी सजा से कम नहीं है। गड्ढों की वजह से आए दिन हादसे होते हैं। - कान्हा उपाध्याय, भृगुआश्रम।
नगर पालिका प्रशासन भले ही नगर के विकास का दावा करें, लेकिन जमीनी हकीकत जुदा है। आलम यह है कि यह समझ नहीं आ रहा शहर की सड़कों में गड्ढे है या फिर गड्ढों में ही नगर पालिका प्रशासन ने सड़क बनवाई है। कई बार शिकायत के बाद भी खस्ताहाल सड़कों की मरम्मत नहीं कराई गई। अलबत्ता, अंडर ग्राउंड बिजली के नाम पर मोहल्लों की सड़कों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। - मोनू यादव, जापलिनगंज।
बरसात बाद नगर की क्षतिग्रस्त कुछ सड़कों की मरम्मत कराने के साथ ही कुछ का पुन:निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए कार्य योजना तैयार कराई जा रही है।
- अजय कुमार समाजसेवी, अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद, बलिया।