{"_id":"77e6ab0acd66a0a15000e8f51b1baf0d","slug":"the-region-became-the-district-kesharis-kdsra-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़सरा के अंचल बने जिला केशरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़सरा के अंचल बने जिला केशरी
ब्यूरो/ अमर उजाला बलिया
Updated Wed, 02 Dec 2015 10:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ददरी मेला के भारतेंदु मंच पर बुधवार को जिला केशरी कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि बैरिया विधायक जयप्रकाश अंचल, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका परिषद रसड़ा के चेयरमैन वशिष्ठ नारायण सोनी एवं चितबड़ागांव के चेयरमैन प्रतिनिधि आदित्य नारायण उर्फ कनकन जी ने फीता काटकर किया। इस प्रतियोगिता में अंतर्राष्ट्रीय कुश्ती नियम लागू किया गया था।
जिसमें अंक के आधार पर खड़सरा निवासी अंचल सिंह को जिला केशरी घोषित किया गया, जबकि उपविजेता सरायभारती के राहुल रहे। अंत में मुख्य अतिथि ने विजेता जिला केशरी को शील्ड व प्रमाण पत्र तथा उप विजेता को स्मृति चिह्न तथा प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
जिला केशरी प्रतियोगिता छह राउंड में आयोजित की गई। जिसके प्रथम राउंड में 42 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसके बाद दूसरे राउंड में 32 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इसमें से 16 पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए तीसरे राउंड में प्रवेश किया। तीसरे राउंड की प्रतियोगिता में 16 पहलवानों में से आठ पहलवानों ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ते हुए चौथे राउंड में प्रवेश किया। वहीं चौथे राउंड के आठ पहलवानों में से चार पहलवान प्रतिद्वंदी को पछाड़ते हुए पांचवें राउंड में प्रवेश किया। इसके बाद पाचवें राउंड में पहुंचे चार पहलवानों में से दो पहलवान खड़सरा निवासी अंचल सिह तथा सरायभारती रसड़ा निवासी राहुल अंतिम छठवें राउंड (फाइनल) में प्रवेश किया। जिसमें अंचल सिंह अधिक अंक प्राप्त कर जिला केशरी के खिताब पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
वहीं सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर मेला थाना प्रभारी समेत कई थाने की पुलिस मुश्तैद रही। इस मौके पर नगर पालिका परिषद बलिया के चेयरमैन प्रतिनिधि लक्ष्मण गुप्ता, ईओ संतोष कुमार मिश्रा, जिपंस राजेश यादव, नारायण प्रसाद, अशोक कुमार सिंह, कविलास सिंह समेत पूर्व केशरी मौाजूद रहे। रेफरी स्टेडियम के धनंजय तथा उद्घोषक की भूमिका में स्टेडियम के कुश्ती के प्रशिक्षक रामसजन यादव रहे।