फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The problem of erosion increased, the land falling in the river

कटान की समस्या बढ़ी, नदी में समा रही जमीन

Sat, 20 Nov 2021 07:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 20 Nov 2021 07:03 PM IST
विज्ञापन
The problem of erosion increased, the land falling in the river
बेल्थरारोड। बाढ़ की विभीषिका का दंश झेल चुके सरयू नदी के तटवर्ती क्षेत्रों में अब लोग गिरते जलस्तर के चलते कटान की समस्या से जूझ रहे हैं। कृषि योग्य उपजाऊ भूमि कट कर नदी की जलधारा में विलीन हो रही है। हालांकि कटान की रोकथाम के लिए चैनपुर ग्राम के सामने टीएस बंधे से सटकर पांच स्पर बनाए गए हैं, फिर भी कटान रुकने का नाम नहीं ले रहा है।
विज्ञापन

डेंजर जोन में बसने वाले ग्रामों के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। कटान के चलते अब तक कितने ही किसान भूमिहीन हो चुके हैं। पिछले एक दशक के दौरान हजारों एकड़ भूमि कट-कट कर नदी में समाहित हो चुकी है। गौरतलब है कि नदी के उस पार देवरिया जिले के बरहज तहसील के तटवर्ती क्षेत्रों में बने ठोकरों से टकराने के बाद नदी की जलधारा सीधे मुड़ते हुए इस पार बलिया जिले के तटवर्ती क्षेत्रों में पहुंचती है। इससे कटान हो रहा है। गुलौरा ग्राम के सामने भूमि नदी में विलीन हो रही है। इसी प्रकार गुलौरा मठिया स्थित प्राचीन शिव मंदिर के आसपास के क्षेत्रों में कटान जारी है। कटान से तटवर्ती लोग परेशान हैं। कटान रोकने की शीघ्र स्थायी व्यवस्था नहीं की गई तो तटवर्ती क्षेत्रों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed