फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The pictures gave a message

ित्रों से दिया था संदेश, अब होंगे सम्मानित

Thu, 23 Feb 2017 12:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया Updated Thu, 23 Feb 2017 12:17 AM IST
विज्ञापन
The pictures gave a message
सोलन के सलोगड़ा स्कूल में ‌च‌ित्रकला प्रत‌ियोग‌िता के दौरान बच्चे। - फोटो : अमर उजाला
मतदाता जागरूकता अभियान के तहत जनपद के विभिन्न विद्यालयों में करायी गई चित्रकला प्रतियोगिता में सफल 18 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। इन्हें 23 फरवरी को राजकीय बालिका इंटर कालेज बलिया में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में जिला निर्वाचन अधिकारी गोविन्द राजू एनएस द्वारा सम्मानित किया जायेगा।यह जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी व सीडीओ संतोष कुमार ने बताया कि कक्षा आठ तक में होली क्रास स्कूल के मु. कैफ प्रथम व राजा द्वितीय तथा तीसरे स्थान पर सेंट जेवियर्स स्कूल धरहरा की नंदिनी है। सांत्वना पुरस्कार के लिए जीआईसी बलिया के गोविन्द कुमार व अरविन्द कुमार तथा होली क्रास की नाहिद परवीन खान की चित्रकला चयनित की गई है।
विज्ञापन


इसी तरह कक्षा नौ से 12 तक में दिल्ली पब्लिक कांवेंट स्कूल के कृष्णकांत प्रथम, गांधी इंटर कालेज सिकन्दरपुर की शाइस्ता खातून द्वितीय तथा सुमित कुमार गुप्त तृतीय स्थान पर हैं। सांत्वना पुरस्कार के लिए गीता गुप्ता, अलख कुमार, प्रिया श्रीवास्तव का चयन किया गया है। उच्च वर्ग में टीडी कालेज के अभय कुमार प्रथम, शहीद मंगल पांडेय इंका की प्रीति पांडेय तथा  कुंवर सिंह पीजी कालेज की सुप्रिया गुप्ता तीसरे स्थान पर है। इस वर्ग में गांधी महाविद्यालय मिड्ढा की मनीषा गुप्त, कुंवर सिंह पीजी कालेज के अजय कुमार यादव तथा टीडी कालेज की पूजा पांडेय सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हैं।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed