फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The people of Vishwakarma society submitted a memorandum addressed to the President to the District Magistrate

विश्वकर्मा समाज के लोगों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा

Tue, 28 Sep 2021 09:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Sep 2021 09:45 PM IST
विज्ञापन
The people of Vishwakarma society submitted a memorandum addressed to the President to the District Magistrate
अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के सदस्यों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महासभा के सदस्यों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

ज्ञापन में उल्लेख किया है कि विगत 17 सितंबर को भगवान विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर बिहार प्रदेश के बिस्फी विधानसभा के विधायक हरिभूषण ठाकूर द्वारा भगवान विश्वकर्मा के चित्र में उनके मुख पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुखौटा लगाकार आधुनिक शिल्पकार मानते हुए भगवान विश्वकर्मा के चित्र के साथ छेड़ छाड़ किया। विधायक द्वारा किया गया इस प्रकार कार्य किसी भी वर्ग, समुदाय की भावनाओं को आहत करता है। विधायक द्वारा किया गया कार्य अक्षम्य है। जो सामाजिक अपराध की श्रेणी में आता है साथ ही सनातन धर्म का अपमान है। उनके इस कृत्य से भारत ही नहीं बल्कि देश-विदेश में रहने वाले भगवान विश्वकर्मा के प्रति आस्था रखने वाले असंख्या लोगों को गहरा अघात लगा है। ऐसे आचारण विहीन व्यक्ति का सदन में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है। जो देवी-देवताओं को अपमानित करता है। ऐसे विधायक की सदस्यता निरस्त करके उनके खिलाफ विधिक कार्रवई किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में लल्लन शर्मा, सत्येंद्र कुमार शर्मा, हृदयानंद शर्मा, सियाराम शर्मा, रवि विश्वकर्मा आदि लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed