फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The people of Aturaha and Turaiya society submitted a memorandum to the Tehsildar

तुरहा व तुरैया समाज के लोगों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

Tue, 13 Oct 2020 09:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
The people of Aturaha and Turaiya society submitted a memorandum to the Tehsildar
बैरिया। तुरहा व तुरैया के जाति प्रमाण पत्र के मामले को लेकर नगर पचांयत बैरिया के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन के नेतृत्व में क्षेत्र के तुरहा समाज के लोग जूलूस की शक्ल में मंगलवार को बैरिया तहसील पर पहुंचे। तुरहा समाज के लोगों को पता चला कि तहसील के सभाकक्ष में लेखपालों के साथ तहसीलदार व नायब तहसीलदार बैठक कर रहे हैं। ऐसे में द्वितीय तल पर सभाकक्ष के सामने तुरहा समाज के लोग धरने पर बैठ गए और मंटन वर्मा सहित पांच लोग सभा कक्ष के अन्दर जाकर तहसीलदार से अपना पक्ष रखा।
विज्ञापन

तुरहा समाज के लोगों ने पूर्व की भांति तुरहा और तुरैया को एक ही जाति बताते हुए अनसूचित जाति का प्रमाण जारी करने की मांग की और तहसीलदार को ज्ञापन सौंपां। ज्ञापन में तुरहा समाज के लोगों ने बताया कि दो साल पूर्व तक तुरहा और तुरैया को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र जारी किया गया है। तुरहा जाति पिछड़ी जाति के सूची में भी शामिल नही है, फलस्वरूप तुरहा समाज के लोगों के अधिकारों का हनन हो रहा है। तहसीलदार शिवसागर दूबे ने कहा कि तुरहा जाति पिछड़ी जाति में भी सम्मलित नहीं है, इस बाबत उच्चाधिकारियो से बात की जाएगी। शासनादेश की प्रतियां भी मंगाई गई है और बुधवार को इस प्रकरण में उचित निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed