फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The noise of publicity stopped, now full emphasis door to door

थमा प्रचार का शोर, अब पूरा जोर डोर टू डोर

Tue, 01 Mar 2022 11:22 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 01 Mar 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
The noise of publicity stopped, now full emphasis door to door
बलिया। विधानसभा चुनाव-2022 के छठे चरण का प्रचार एक मार्च अर्थात मंगलवार शाम को थम गया। अंतिम दिन चुनावी मैदान में दांव आजमाने उतरे प्रत्याशियों ने प्रचार-प्रसार पर पूरी ताकत झोंक दी है। भाजपा से रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी केशव मौर्या, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर तो सपा से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने र्कई जनसभाएं कीं। अंतिम दिन रोड शो की भी धूम रही। चुनाव प्रचार थमने से पहले तक सभी दलों के प्रत्याशियों ने मंगलवार को अपने-अपने क्षेत्रों में रोड शो किया। बाजारों में पहुंचकर प्रचार किया। दिनभर सड़कों पर प्रत्याशी और उनके समर्थकों की कतार लगी रही। इससे जगह-जगह जाम की समस्या भी उत्पन्न हुई। भाजपा, सपा खेमा सड़कों पर दिखा। बसपा चुनाव में कुछ शांत दिखी। अब बुधवार को घर-घर जाकर प्रत्याशी और उनके पांच समर्थक वोट मांगेंगे। जिले में विधानसभा की सात सीटें है। इसमें बलिया नगर, बेल्थरारोड (सुरक्षित), रसड़ा, सिकंदरपुर, फेफना, बांसडीह व बैरिया शामिल हैं। यहां तीन को चुनाव होना है। मतदान का समय सुबह 7 से शाम 6 बजे तक रहेगा। बुधवार को मतदान केंद्रों के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। संवाद
विज्ञापन

प्रत्याशियों की स्थिति
कुल प्रत्याशी- 82
विधानसभा प्रत्याशी
बेल्थरारोड (सु.)-13
रसड़ा-09
सिकंदरपुर-11
फेफना-14
बलिया नगर-14
बांसडीह-13
बैरिया-08
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed