फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The newly arrived Chief Medical Officer inspected the CHC

Ballia News: नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया सीएचसी का निरीक्षण, सीबीसी मशीन नहीं हुई चालू, जताई नाराजगी

Sat, 12 Apr 2025 05:23 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 12 Apr 2025 05:23 PM IST
सार

नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सीएचसी सिकंदरपुर, खेजुरी और पीएचसी पंदह का निरीक्षण किया और इस दौरान सीबीसी मशीन चालू ही नही हो सकी जिस पर नाराजगी जताते हुए इन्होने व्यवस्था सुचारू कराने का निर्देश दिया।
 

विज्ञापन
The newly arrived Chief Medical Officer inspected the CHC
सीएचसी पहुंचे नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

नवागत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने शनिवार को सीएचसी सिकंदरपुर. पीएचसी पंदह और खेजुरी का औचक निरीक्षण किया। स्वास्थ सेवाओं की स्थिति का जायजा लिया। उनके अचानक पहुंचने से अस्पताल प्रशासन में हड़कंप मचा रहा। 

विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी ने एक्स-रे, डेंटल रूम, ओटी, महिला व पुरुष वार्ड, स्टोर, प्रसव केंद्र का गहनता से निरीक्षण किया। साफ सफाई बेहतर करने के साथ-साथ डिलीवरी के 48 घंटे के अंदर लाभार्थी के खाते में पैसा भेजने,  निशुल्क दवा देने व डिलीवरी के बाद कम से कम 48 घंटा मरीज को अस्पताल में रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्साधिकारी ने उपस्थिति पंजिका को देखकर एक-एक कर्मियों के बारे में पूछताछ की। अधीक्षक से अस्पताल की जर्जर व्यवस्था, रंगाई-पुताई के साथ बिजली की व्यवस्था सुधारने की बात कही। हर हालत में इमरजेंसी में चिकित्सक की मौजूदगी के साथ-साथ अस्पताल की दवा मरीज को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसी प्रकार की लापरवाही पाई गई  तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच केंद्र में सीबीसी मशीन चालू नहीं होने को लेकर नाराजगी व्यक्त की। तत्काल उसे चालू करने का निर्देश दिया। उन्होंने ओपीडी, लैब, महिला वार्ड, दवा वितरण केंद्र आदि का निरीक्षण करने के दौरान वहां मौजूद स्टाफ से सीधी बातचीत की।

रिकॉर्ड रजिस्टर, मरीजों की पर्चियों और दवा वितरण रजिस्टर की भी जांच की। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य केंद्रों पर नियमित सेवाएं सुनिश्चित करना प्राथमिकता है और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रभारी अधीक्षक डॉ. ब्यास कुमार, डॉ. संदीप गुप्ता, डॉ. रूबी कुमारी, डॉ. अभिषेक कुमार, डॉ. राजेश आर्य आदि मौजूद थे।

अनुपस्थित मिले दो चिकित्सक
नवागत मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संजीव वर्मन ने स्थानीय पीएचसी का औचक निरीक्षण किया। ओपीडी कक्ष, प्रसव कक्ष, दवा स्टोर सहित अन्य स्थानों का निरीक्षण किया और सफाई व्यवस्था की व्यवस्था परखी। उपस्थित पंजिका को देखा। कर्मचारियों के पुराने जर्जर आवास देख आश्चर्य व्यक्त किया।

शीघ्र ही शासन को अवगत करा कर आवास निर्माण की व्यवस्था कराने का भरोसा दिया। डा. आमिर खान, डा. मुबारक हुसैन, गिरीश कुमार सिंह, अखिलेश यादव, वीरबहादुर श्रीवास्तव, शम्भू नाथ धूसिया, धर्मेन्द्र यादव, हरेराम चौरसिया, सोनी तिवारी आदि मौजूद रहीं। इसके पूर्व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खेजुरी का निरीक्षण किया।


इस दौरान मौके पर अधीक्षक डॉ. रत्नेश कुमार और आरबीएसके डॉ. प्रशांत मौके पर मौजूद नहीं मिले। डॉ. अमरनाथ शर्मा, फार्मासिस्ट शशिकांत, यशराज, वशिष्ठ गौतम, इंदु यादव, विनोद यादव ही उपस्थित मिले। चिकित्सकों की अनुपस्थिति से काफी नाराज दिखे भविष्य में सुधार करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed