फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   The new bridge being built on the Ganges will be dedicated to the citizens by April-May

Ballia News: अप्रैल-मई तक नागिरकों को समर्पित होगा गंगा पर बन रहा नया पुल

Sat, 26 Nov 2022 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The new bridge being built on the Ganges will be dedicated to the citizens by April-May
नरही क्षेत्र के भरौली स्थित गंगा नदी पर निर्माणाधीन पक्का पुल। - फोटो : BALLIA
नरहीं। यूपी-बिहार को जोड़ने वाला भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर बन रहा नया पुल अगले वर्ष में जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। पुल के दोनों तरफ एप्रोच बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। पुल का काम भी आधा से अधिक हो चुका है। जबकि गंगा उस पार बिहार में फोरलेन का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। पुल चालू होने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही भी चालू हो जाएगी। वर्तमान में भारी वाहनों को 200 किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है।
विज्ञापन

बिहार की राजधानी पटना जाना जल्द ही आसान हो जाएगा। पहले कोइलवर पुल पर जाम के झाम से जूझना पड़ता था अब उससे मुक्ति मिल गई है। फोरलेन सड़क बक्सर तक बन कर तैयार हो गया है। अब सबकी निगाहें बक्सर-भरौली गंगा नदी पर बन रहे नए पुल पर टिकी हुई है। कार्यदायी संस्था एसपी सिंगला के अधिकारियों के अनुसार नया पुल अप्रैल मई तक चालू हो जाएगा। इसके बाद भारी वाहनों का आवागमन शुरू हो जाएगा। उधर, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे से जोड़ने से लिए भरौली से करीमुद्दीनपुर फोरलेन लिंक रोड के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए चिह्नांकन का काम शुरू हो गया है। जगह-जगह पत्थर लगाए जा रहे हैं। इस सड़क के बन जाने के बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से भी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके निर्माण होने के बाद दिल्ली, लखनऊ, पटना आने जाने वाले लोगों का रास्ता और सुगम हो जाएगा। कम समय में लोग आसानी से यात्रा पूरी कर सकेंगे।
विज्ञापन

बता दें कि 12 मई 2014 को वीर कुंवर सिंह सेतु के जर्जर होने के बाद बक्सर प्रशासन ने पुल के दोनों तरफ सात फुट ऊंची लोहे के गॉर्डर लगा कर बैरिकेड कर दिया गया। तभी से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप है। इसके कारण भारी वाहनों को 200 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। लेकिन अब अगले वर्ष अप्रैल-मई तक पुल चालू होने की संभावना ने वाहन स्वामियों सहित किसानों में भी उत्साह है। नया पुल चालू होने के बाद अपने सामानों को आसानी से बिहार तथा बिहार के लोग यूपी तक भेज सकेंगे। पुल चालू होने के बाद बिहार तथा उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों का संचालन भी शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी सिंगला, डीपीएम विशाल कुमार ने बताया कि भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर बन रहे नया पुल निर्माण का कार्य जोरों पर है। यह पुल अगले वर्ष अप्रैल-मई तक आवागमन के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed